[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल

CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल

0
CSE का क्रेज हुआ पुराना, यह BTech ब्रांच बन रही है सबसे पावरफुल
BTech Artificial Intelligence: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech Artificial Intelligence: इंजीनियरिंग की दुनिया में लंबे समय तक Computer Science (CSE) को सबसे सेफ और बेहतर ऑप्शन माना जाता रहा है. लेकिन अब टेक्नोलॉजी सिर्फ कंप्यूटर तक सीमित नहीं रही. आज मशीनें इंसानों की तरह सोचने, सीखने और डीसीजन लेने लगी हैं. इसी बदलाव ने Artificial Intelligence (AI) को फ्यूचर की सबसे अहम टेक्नोलॉजी बना दिया है.

अब स्टूडेंट्स CSE से हटकर BTech आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. यह कोर्स न सिर्फ नई टेक्नोलॉजी सिखाता है, बल्कि आने वाले समय की जरूरतों के लिए युवाओं को तैयार भी करता है. AI आज एक ट्रेंड नहीं, बल्कि फ्यूचर की मजबूत नींव बन चुका है. आइए जानते हैं कि BTech Artificial Intelligence क्या है और इस ब्रांच के क्या स्कोप है.

BTech Artificial Intelligence क्या है ?

बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक ऐसा इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें मशीनों और कंप्यूटर सिस्टम को इंसानों की तरह सोचने और सीखने की कैपेसिटी सिखाई जाती है. इस कोर्स (BTech Artificial Intelligence) का मोटिव ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करना है, जो खुद से डेटा समझ सकें और समय के साथ स्मार्ट बनती जाए. इस कोर्स में Artificial Intelligence की बेसिक कॉनसेप्ट, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, Python और AI प्रोग्रामिंग जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं.

CSE से अलग क्यों है AI?

अक्सर लोगों को लगता है कि CSE और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक जैसे कोर्स हैं, लेकिन दोनों का फोकस अलग-अलग होता है. कंप्यूटर साइंस में मुख्य रूप से कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, ऐप और वेबसाइट बनाना सिखाया जाता है. वहीं दूसरी ओर, AI में मशीन को खुद से सीखना, डेटा से पैटर्न समझना और अपने डीसीजन खुद से लेना सिखाया जाता है. जहां CSE आज की जरूरत है, वहीं AI आने वाले कल की पहचान बन रही है.

AI की डिमांड इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है ?

आज की दुनिया तेजी से डिजिटल और स्मार्ट बन रही है. हर काम को आसान, जल्दी और सही बनाने के लिए कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भरोसा कर रही है. आज AI मोबाइल का वॉइस असिस्टेंट, सोशल मीडिया का रिकमेंडेकशन सिस्टम, ऑनलाइन शॉपिंग के सजेशन, हेल्थ, बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर सभी जगह इसकी जरूरत हो गई है. इसी वजह से आने वाले सालों में AI इंजीनियर्स की डिमांड और सैलरी दोनों बढ़ने वाली है.

BTech AI में करियर स्कोप

BTech Artificial Intelligence (AI) कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए करियर के कई रास्ते, जैसे AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, रोबोटिक्स इंजीनियर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट खुल जाते हैं. AI अब IT तक सीमित नहीं है, बल्कि मेडिकल, ऑटोमोबाइल, डिफेंस और एजुकेशन में भी तेजी से फैल रहा है.

यह भी पढ़ें: CS छोड़ Electronic Engineering क्यों चुन रहे हैं स्टूडेंट्स, जानें करियर स्कोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel