[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance करियर को दें नई उड़ान, जानें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का स्कोप और जॉब डिटेल

करियर को दें नई उड़ान, जानें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का स्कोप और जॉब डिटेल

0
करियर को दें नई उड़ान, जानें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का स्कोप और जॉब डिटेल
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Aerospace Engineering: आज के समय में करियर के कई नए ऑप्शन सामने आ रहे हैं, और उन्हीं में से एक है बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग. अगर आपको हवाई जहाज, रॉकेट, सैटेलाइट और अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों में रुचि है, तो यह फील्ड आपके लिए एक शानदार मौका बन सकता है. आइए जानते हैं कि यह कोर्स क्या है और इसमें करियर ऑप्शन क्या-क्या है. 

Aerospace Engineering क्या है?

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग एक ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच है जिसमें हवाई जहाज (Aircraft) और अंतरिक्ष यान (Spacecraft) को डिजाइन, डेवलप और टेस्ट किया जाता है. इस फील्ड में पढ़ाई के दौरान आपको फिजिक्स, मैथ्स, मैकेनिक्स और कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज डेवलप करनी होती है. इसमें दो मुख्य भाग होते हैं:

इस कोर्स में एडमिशन कैसे लें?

बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आपको 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) से पढ़ाई करनी होती है.  इसके बाद आप एंट्रेंस एग्जाम देकर अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. JEE Main, JEE Advanced और स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम के अच्छे मार्क्स आने पर आप टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. 

कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स को करने में आमतौर पर 4 साल लगता है. इसमें आपको कई सब्जेक्ट जैसे:

  • Aircraft Structure
  • Fluid Mechanics
  • Thermodynamics
  • Propulsion System
  • Space Technology

इसके साथ-साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क भी होता है, जिससे आपको असली दुनिया का अनुभव मिलता है. 

करियर के शानदार मौके

Aerospace Engineering करने के बाद आपके सामने कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. आप सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में काम कर सकते हैं. इस फील्ड में स्किल और एक्सपिरियंस के बेसिस पर आपकी ग्रोथ बहुत तेजी से होती है. 

  • सरकारी सेक्टर: ISRO, DRDO, HAL
  • प्राइवेट सेक्टर: Aircraft कंपनियां, Space Technology कंपनियां, Aviation Industry
  • जॉब प्रोफाइल: एयरोस्पेस इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर, रिसर्च साइंटिस्ट और फ्लाइट इंजीनियर. 

सैलरी कितनी मिलती है?

शुरुआत में एयरोस्पेस इंजीनियर की सैलरी लगभग 4 लाख से 8 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है.  जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, आपकी सैलरी भी बढ़कर 15 लाख या उससे ज्यादा हो सकती है. अगर आप विदेश में जॉब करते हैं, तो पैकेज और भी ज्यादा मिलता है. 

किन स्किल्स की जरूरत होती है?

इस फील्ड (Aerospace Engineering) में सफल होने के लिए कुछ जरूरी स्किल्स होनी चाहिए:

  • स्ट्रॉंग मैथ्स एंड फिजिक्स 
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी 
  • क्रिएटिविटी और इनोवेशन 
  • कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर नॉलेज 
  • टीमवर्क और कम्युनिकेशन

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद करना है BCA? ये हैं बिहार के टॉप कॉलेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel