[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BPSC 71th Exam 2025 Tips: पहले प्रयास में बनेंगे डिप्टी कलेक्टर, बीपीएससी 71वीं परीक्षा के फॉलो करें ये टिप्स

BPSC 71th Exam 2025 Tips: पहले प्रयास में बनेंगे डिप्टी कलेक्टर, बीपीएससी 71वीं परीक्षा के फॉलो करें ये टिप्स

0
BPSC 71th Exam 2025 Tips: पहले प्रयास में बनेंगे डिप्टी कलेक्टर, बीपीएससी 71वीं परीक्षा के फॉलो करें ये टिप्स
BPSC 71th Exam 2025 Tips

BPSC 71th Exam 2025 Tips: बिहार 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा की तारीखों (BPSC 71st Exam 2025 Tips) का ऐलान भी कर दिया गया है. पहले यह परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 13 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके पास अब लगभग दो महीने का समय है जो कि एक निर्णायक अवधि हो सकती है.

BPSC 71th Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी

BPSC (Bihar Public Service Commission) द्वारा आयोजित होने वाली बिहार स्टेट कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां होती हैं. इस परीक्षा के माध्यम से ही राज्य में डिप्टी कलेक्टक यानी SDM और DSP जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को गहराई से समझें

BPSC परीक्षा की सफलता की पहली कुंजी है इसका सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अच्छी तरह से समझना. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) केवल एक बहुविकल्पीय पेपर (MCQs Paper) होता है जिसमें सामान्य अध्ययन शामिल होता है. मुख्य परीक्षा (Mains) में विषयवार वर्णनात्मक उत्तर लिखने होते हैं और इंटरव्यू के लिए अलग रणनीति चाहिए. प्रत्येक चरण के अनुसार योजना बनाएं और अपनी तैयारी उसी दिशा में केंद्रित करें.

करें स्मार्ट स्टडी प्लानिंग

आपके पास अब सीमित समय है इसलिए जरूरी है कि एक प्रैक्टिकल और प्रभावी स्टडी प्लान बनाया जाए. रोजाना के हिसाब से टॉपिक्स विभाजित करें और उसे साप्ताहिक लक्ष्य से जोड़ें. समय का विभाजन करें- जैसे 40% समय सामान्य अध्ययन को, 30% समय वैकल्पिक विषय को, और 30% समय उत्तर लेखन अभ्यास व करेंट अफेयर्स को दें. नियमित रूप से टाइम टेबल को रिवाइज करें और जरूरत अनुसार बदलाव करते रहें.

पुराने पेपर सॉल्व करें

BPSC के पिछले 5-10 सालों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें. इससे न सिर्फ परीक्षा के ट्रेंड्स समझने में मदद मिलेगी बल्कि यह भी पता चलेगा कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है. इन्हें सॉल्व करके आप अपनी गति और सटीकता भी बढ़ा सकते हैं. Mock Tests और Sample Papers का नियमित अभ्यास करें.

करेंट अफेयर्स और बिहार राज्य पर फोकस करें

BPSC की परीक्षा में करेंट अफेयर्स और बिहार राज्य से जुड़े मुद्दों का विशेष महत्व होता है. स्थानीय सामाजिक-आर्थिक मुद्दे, राज्य योजनाएं, सरकार की नीतियां और ऐतिहासिक घटनाएं जरूर पढ़ें. इसके लिए विश्वसनीय समाचार पत्र, मासिक पत्रिकाएं और सरकारी रिपोर्ट्स की मदद लें. रोजाना 1 घंटा सिर्फ करेंट अफेयर्स के लिए निश्चित करें.

रिवीजन करें

मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन की भूमिका सबसे अहम होती है. टॉपिक समझने के साथ-साथ उसे सही संरचना में प्रस्तुत करना जरूरी है. प्रतिदिन एक या दो उत्तर लिखने का अभ्यास करें और उन्हें एक्सपर्ट्स या सीनियर्स से चेक करवाएं. इसके साथ ही नियमित रिवीजन को भी नजरअंदाज न करें. अंतिम सप्ताहों में रिवीजन ही आपकी तैयारी को धार देगा.

BPSC 71st Exam Postponed: स्थगित हो गई बिहार 71वीं परीक्षा, अब इस दिन होगा एग्जाम

Previous article एक टेस्ट में 10 या ज्यादा विकेट चटकाने वाले धुरंधर, इन इंडियंस को रखिएगा याद
Next article Bokaro News : एथलेटिक प्रतियोगिता में केवी चंद्रपुरा ने जीते 30 पदक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel