[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance साइबर खतरों से निपटने का नया हथियार, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कोर्स

साइबर खतरों से निपटने का नया हथियार, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कोर्स

0
साइबर खतरों से निपटने का नया हथियार, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कोर्स
Blockchain Technology

Blockchain Technology: आज की डिजिटल दुनिया में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, और इन्हीं बदलावों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी. ये तकनीक सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी (जैसे बिटकॉइन) तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकों, मेडिकल, एजुकेशन, सरकारी कामों और बिजनेस में भी इसका बड़ा योगदान हो रहा है.

What is Blockchain Technology: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है?

ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें डेटा को ब्लॉक्स के रूप में स्टोर किया जाता है, और ये ब्लॉक्स एक चेन से जुड़े होते हैं. हर ब्लॉक में डेटा, समय और पिछले ब्लॉक का एक कोड होता है. इस वजह से डेटा में कोई भी बदलाव करना लगभग नामुमकिन होता है. यही कारण है कि यह तकनीक बहुत ही सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट मानी जाती है.

Why Blockchain Technology Use: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग क्या है?

ब्लॉकचेन एक आधुनिक तकनीक है जो डेटा को सुरक्षित, पारदर्शी और बदल-ना-सकने योग्य (immutable) तरीके से स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होती है. इसका उपयोग नीचे बताए चीजों में कर सकते हैं:-

  • क्रिप्टोकरेंसी (Bitcoin, Ethereum)
  • बैंकिंग और फाइनेंस
  • हेल्थकेयर डेटा मैनेजमेंट
  • सप्लाई चेन मैनेजमेंट
  • वोटिंग सिस्टम
  • स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स

Blockchain Technology Eligibility: कोर्स करने की योग्यता

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कोर्स (Blockchain Technology) के लिए छात्रों को कम से कम 12वीं पास (PCM या कॉमर्स स्ट्रीम से) होना जरूरी है. कुछ कोर्सेस के लिए ग्रेजुएशन (BTech, BSc, BCA) जरूरी होता है. बेसिक कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग की जानकारी फायदेमंद होती है.

Certificate in Blockchain Technology

S.No.Course Name
1Certificate in Blockchain Technology
2Certificate Course in Blockchain Development
3Introduction to Blockchain and Cryptocurrency – Certificate
4Blockchain Fundamentals – Online Certificate
5Professional Certificate in Blockchain by IIT Madras (NPTEL)
6Blockchain Specialization – Coursera (offered by University at Buffalo)
7Certified Blockchain Developer – Simplilearn
8Blockchain Basics – edX (offered by University of California, Berkeley)
9Blockchain and Smart Contracts – Certificate Program
10Advanced Certificate in Blockchain Technology

Blockchain Technology Admission: कैसे लें एडमिशन?

भारत में कई संस्थान ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर कोर्स प्रदान करते हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में उपलब्ध हैं. ड्रोन टेक्नोलॉजी या इससे संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम होते हैं. कुछ प्रमुख परीक्षाएं जैसे JEE Mains और CUET के माध्यम प्रवेश लिया जा सकता है. इसके अलावा, कई प्राइवेट कॉलेज अपने खुद के एंट्रेंस टेस्ट भी आयोजित करते हैं. अगर आप बिना एग्जाम के कोर्स करना चाहते हैं, तो NIELIT या Coursera जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े सर्टिफिकेट और स्किल-बेस्ड कोर्स उपलब्ध हैं.

Top college

  • IIIT Hyderabad
  • MIT-WPU Pune
  • Amity University
  • Chandigarh University
  • Online Platforms: Coursera, edX, UpGrad, Simplilearn, NPTEL

Subject s in Blockchain Technology

  • Introduction to Blockchain (ब्लॉकचेन का परिचय)
  • Cryptography and Security (क्रिप्टोग्राफी और सुरक्षा)
  • Distributed Systems (वितरित प्रणाली)
  • Smart Contracts (स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स)
  • Blockchain Platforms (ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स)
  • Development Tools (डेवलपमेंट टूल्स)
  • Use Cases (उपयोग के क्षेत्र)
  • Crypto and Digital Currency (क्रिप्टो और डिजिटल करेंसी)
  • Legal and Ethical Aspects (कानूनी और नैतिक पहलू)
  • Project and Internship (परियोजना और इंटरनशिप)

Blockchain Technology Career Options: करियर ऑप्शन

ब्लॉकचेन डेवलपर: ब्लॉकचेन डेवलपर वे पेशेवर होते हैं जो ब्लॉकचेन आधारित एप्लिकेशन और सिस्टम बनाते हैं. ये स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, क्रिप्टो वॉलेट, डीसेंट्रलाइज़्ड ऐप (DApps) और सिक्योर लेन-देन प्लेटफॉर्म डिजाइन और डेवलप करते हैं. इन्हें क्रिप्टोग्राफी और प्रोग्रामिंग भाषाओं का अच्छा ज्ञान होता है.

ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट: ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट किसी संगठन के लिए ब्लॉकचेन सिस्टम की संरचना और डिजाइन बनाते हैं. ये तकनीकी ढांचे की योजना बनाते हैं ताकि सिस्टम सुरक्षित, स्केलेबल और कुशल हो. इन्हें तकनीकी नेतृत्व और ब्लॉकचेन इकोसिस्टम की गहरी समझ होनी चाहिए.

स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट डेवलपर: स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट डेवलपर वे होते हैं जो ऐसे कोड लिखते हैं जो ब्लॉकचेन पर स्वतः क्रियान्वित होते हैं. ये अनुबंध स्वचालित नियमों पर आधारित होते हैं. डेवलपर को Solidity जैसी भाषाओं में दक्षता चाहिए होती है, खासकर Ethereum प्लेटफॉर्म के लिए.

क्रिप्टोकरेंसी एनालिस्ट: क्रिप्टो बाजार के रुझानों, मूल्यों और निवेश के अवसरों का विश्लेषण करते हैं. ये तकनीकी और मौलिक विश्लेषण के ज़रिए भविष्यवाणियां करते हैं और निवेशकों को सलाह देते हैं. इनका काम तेजी से बदलते डिजिटल फाइनेंस मार्केट को समझना होता है.

ब्लॉकचेन कंसल्टेंट: ब्लॉकचेन कंसल्टेंट कंपनियों को ब्लॉकचेन तकनीक अपनाने, योजनाएं बनाने और सही प्लेटफॉर्म चुनने में मार्गदर्शन देते हैं. ये तकनीकी और व्यापारिक दृष्टिकोण से सलाह देते हैं ताकि समाधान लागत-कुशल और प्रभावी हो. इन्हें बिज़नेस और टेक्नोलॉजी दोनों का अच्छा ज्ञान होता है.

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट: साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डिजिटल सिस्टम को हैकिंग, डेटा चोरी और साइबर हमलों से सुरक्षित रखते हैं. ये सुरक्षा उपायों की योजना बनाते हैं, जोखिम का आकलन करते हैं और प्रतिक्रिया रणनीतियां तैयार करते हैं. ब्लॉकचेन में इनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

यह भी पढ़ें: CTET का झंझट खत्म BEd वाले सीधे बनेंगे टीचर, 7466 पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 50000 से ज्यादा

Previous article Shravani Mela 2025: बोल बम के नारे से गुंजायमान बाबाधाम, 20वें दिन श्रद्धालु कर रहे जलार्पण
Next article ‘आपके खिलाफ 17 FIR हैं’ कहकर लाखों की हो रही ठगी, बचिए साइबर ठगी के नये तरीके से
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel