[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech CSE से भी आगे है ये फील्ड, डेटा सिक्योरिटी के दौर में ब्लॉकचेन इंजीनियर्स की बढ़ी डिमांड

BTech CSE से भी आगे है ये फील्ड, डेटा सिक्योरिटी के दौर में ब्लॉकचेन इंजीनियर्स की बढ़ी डिमांड

0
BTech CSE से भी आगे है ये फील्ड, डेटा सिक्योरिटी के दौर में ब्लॉकचेन इंजीनियर्स की बढ़ी डिमांड
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Blockchain Engineering: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स BTech कंप्यूटर साइंस (CS) को सबसे सेफ और पॉपुलर करियर ऑप्शन मानते हैं. लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि अब सिर्फ CS स्किल्स काफी नहीं रह गई हैं. अब ऐसी कई नई फील्ड्स तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें ब्लॉकचेन इंजीनियरिंग का नाम काफी चर्चा में है. अगर आप भी टेक्नोलॉजी में कुछ नया और अलग करना चाहते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है. 

Blockchain Engineering क्या है?

ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें डेटा को बहुत सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है. इसमें एक बार डिटेल्स सेव हो जाए, तो उसे आसानी से बदला नहीं जा सकता. यही वजह है कि इसका यूज सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी वाले कामों में तेजी से बढ़ रहा है. 

ब्लॉकचेन इंजीनियरिंग में स्टूडेंट्स को ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम करना सिखाया जाता है, जो डिजिटल ट्रांजैक्शन, डेटा सिक्योरिटी, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट और डिजिटल सिस्टम को सेफ बनाने में मदद करती है. पहले लोग इसे सिर्फ Cryptocurrency तक सीमित समझते थे, लेकिन अब इसका यूज कई दूसरे सेक्टर्स में भी हो रहा है. 

क्यों बढ़ रही है ब्लॉकचेन इंजीनियर्स की मांग?

आज के समय में डिजिटल सिस्टम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का यूज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी, जो डेटा को सेफ रखने के साथ-साथ सिस्टम को भरोसेमंद बना सकें. 

बैंकिंग, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, सप्लाई चेन और सरकारी सेवाओं में Blockchain का यूज तेजी से बढ़ रहा है. कई कंपनियां फ्रॉड रोकने और डेटा को सेफ रखने के लिए ब्लॉकचेन एक्सपर्ट को हायर कर रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में इस फील्ड में नौकरी के अवसर बढ़ सकते हैं. 

Blockchain Engineering में क्या पढ़ाया जाता है?

इस फील्ड में सिर्फ प्रोग्रामिंग ही नहीं, बल्कि कई एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में भी इंफॉर्मेशन दी जाती है. इसमें आमतौर पर ये चीजें सीखने को मिलती हैं:

  • ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की बेसिक नॉलेज 
  • स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बनाना
  • Cyber Security और Encryption
  • डेटा स्ट्रक्चर और नेटवर्किंग 
  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Python, Java और Solidity
  • Decentralized Applications (DApps)

कौन कर सकता है Blockchain Engineering कोर्स?

अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास की है और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, तो आप इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं. कई कॉलेज BTech CS के साथ ब्लॉकचेन स्पेशलाइजेशन भी दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ इंस्टीट्यूट अलग से Blockchain बेस्ड कोर्स और सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी चलाते हैं. जो छात्र पहले से BTech CS, IT या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कर रहे हैं, वे भी स्किल्स सीखकर इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं. 

नौकरी के कौन-कौन से मौके मिल सकते हैं?

ब्लॉकचेन इंजीनियरिंग सीखने के बाद कई तरह के करियर ऑप्शन सामने आते हैं. जैसे:

  • ब्लॉकचेन डेवलपर 
  • स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर 
  • ब्लॉकचेन सिक्योरिटी एक्सपर्ट 
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर 
  • ब्लॉकचेन कंसल्टेंट 
  • क्रिप्टो टेक्नोलॉजी एनालिस्ट

इसके अलावा कई स्टार्टअप्स और बड़ी टेक कंपनियां भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं, जहां अच्छे स्किल वाले लोगों की डिमांड बढ़ रही है. 

सैलरी कितनी होती है? 

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी फील्ड होने की वजह से इसमें (Blockchain Engineering) स्किल्ड लोगों को अच्छी सैलरी मिलने की संभावना रहती है.  शुरुआत में पैकेज स्किल्स और कंपनी पर निर्भर करता है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ कमाई के मौके भी बेहतर हो सकते हैं. स्टार्टिंग में एक ब्लॉकचेन इंजीनियर्स की सैलरी लगभग 10 से 15 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Biotechnology के बाद सरकारी नौकरी में मिलते हैं शानदार मौके, जानें कैसे बनाएं करियर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel