[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 3 साल की डिग्री का क्रेज डाउन, टेक इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं ये 6 महीने वाले शॉर्ट टर्म कोर्स

3 साल की डिग्री का क्रेज डाउन, टेक इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं ये 6 महीने वाले शॉर्ट टर्म कोर्स

0
3 साल की डिग्री का क्रेज डाउन, टेक इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं ये 6 महीने वाले शॉर्ट टर्म कोर्स
स्टूडेंट की फोटो (Canva)

Best Short Term Course: AI, Automation और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में पुराने कॉलेज सिलेबस काफी पीछे छूट चुके हैं. यही वजह है कि अब 6 महीने वाले जॉब-ओरिएंटेड और स्किल बेस्ड कोर्स युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. कम समय, कम खर्च और जल्दी नौकरी. यही नया फॉर्मूला है. अगर आप भी बिना लंबी डिग्री के सीधे टेक वर्ल्ड में एंट्री मारना चाहते हैं, तो ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स आपके करियर की दिशा बदल सकते हैं.

Best Short Term Course: वेब डेवलपमेंट

आज हर बिजनेस को वेबसाइट और ऐप चाहिए. ऐसे में Web Development सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स बन चुका है. इस कोर्स में फ्रंटएंड और बैकएंड दोनों सिखाए जाते हैं. यानी वेबसाइट दिखेगी कैसी और अंदर से काम कैसे करेगी, दोनों चीजों की ट्रेनिंग मिलती है.

इसमें React, JavaScript, Node.js और Database Management जैसी हाई डिमांड स्किल्स सिखाई जाती हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस कोर्स के बाद फ्रेशर भी अच्छी सैलरी वाली नौकरी पकड़ सकते हैं. इस फील्ड में Full Stack Developer, Frontend Engineer और बैकएंड डेवलपर जैसे शानदार करियर ऑप्शन मौजूद हैं.

Data Analytics और Gen AI

बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने यूजर्स का डेटा समझने के लिए एक्सपर्ट्स की तलाश में रहती हैं. यही वजह है कि Data Analytics with Generative AI इस समय सबसे तेजी से बढ़ने वाला कोर्स बन चुका है.

इसमें Python, SQL, Power BI और AI Tools पर काम करना सिखाया जाता है. साथ ही Prompt Engineering और Automation की ट्रेनिंग भी दी जाती है. यानी कम मेहनत में स्मार्ट तरीके से काम करना. इस कोर्स के बाद Data Analyst, BI Expert और Junior Data Scientist जैसी प्रोफाइल्स पर नौकरी मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं.

Cloud Computing और DevOps की डिमांड

अब कंपनियां अपने ऑफिस में बड़े-बड़े सर्वर रखने के बजाय Cloud Platforms का इस्तेमाल कर रही हैं. AWS, Microsoft Azure और Google Cloud जैसी टेक्नोलॉजी इस समय पूरे मार्केट पर राज कर रही हैं.

Cloud Computing और DevOps कोर्स में सिखाया जाता है कि ऑनलाइन सर्वर कैसे मैनेज किए जाते हैं और सॉफ्टवेयर को ऑटोमेटेड तरीके से कैसे लॉन्च किया जाता है. अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा कोडिंग की जरूरत नहीं होती. इसलिए कई नॉन-कोडिंग स्टूडेंट्स भी इस फील्ड में शानदार करियर बना रहे हैं.

हर कंपनी को Cybersecurity वालों की जरूरत

जैसे-जैसे दुनिया ऑनलाइन हो रही है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है. बैंकिंग, शॉपिंग, सोशल मीडिया और सरकारी डेटा तक को हैकर्स निशाना बना रहे हैं. ऐसे में Cybersecurity Experts की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

इस कोर्स में Ethical Hacking, Network Security और Data Protection जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. यहां पढ़ाई से ज्यादा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस होता है. Cybersecurity Analyst और Ethical Hacker जैसी नौकरियों में शानदार सैलरी भी मिलती है.

UI/UX Design बना सबसे दमदार

हर कोई कोडिंग करना पसंद नहीं करता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टेक इंडस्ट्री में आपके लिए जगह नहीं है. UI/UX Design ऐसा कोर्स है जिसमें बिना कोडिंग के भी शानदार करियर बनाया जा सकता है. इसमें सिखाया जाता है कि कोई ऐप या वेबसाइट देखने में कैसी लगे और यूजर उसे कितनी आसानी से इस्तेमाल कर सके.

यह भी पढ़ें: कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

Previous article Giridih News :केंदुआ व गौरीपुर वन क्षेत्र से धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई
Next article bhagalpur news. करोड़ों की जमीन हथियाने के लिए भाई ने ही शिवम की करायी थी हत्या
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel