[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT नहीं IISc? एमटेक के लिए ये College बन सकता है गेमचेंजर

IIT नहीं IISc? एमटेक के लिए ये College बन सकता है गेमचेंजर

0
IIT नहीं IISc? एमटेक के लिए ये College बन सकता है गेमचेंजर
दो स्टूडेंट्स आपस में बातचीत करते हुए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Best MTech College: आज के समय में उच्च शिक्षा काफी डिमांड में है. ग्रेजुएशन के बाद स्टूडेंट्स मास्टर्स और पीएचडी तक की पढ़ाई करते हैं. इंजीनियरिंग के फील्ड में भी स्टूडेंट्स बीटेक करने के बाद एमटेक करते हैं. एमटेक कोर्स के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद IIT या IISc जैसे संस्थान होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमटेक के लिए इन दोनों में से कौन सा बेस्ट ऑप्शन है? अगर नहीं तो आइए समझते हैं.

Best MTech College: आईआईटी स्टूडेंट ने बताया कौन सा है अच्छा ऑप्शन?

आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में पढ़ने वाली गरिमा बांगरा (Garima Bangra) ने अपने एक वीडियो में बताया है कि आखिर एमटेक स्टूडेंट्स के लिए IISc या IIT में कौन सा विकल्प बेस्ट होता है. उन्होंने एक बातचीत में बताया कि IISC में रिसर्च को ज्यादा महत्व दिया जाता है. वहीं आईआईटी की बात करें तो यहां प्लेसमेंट को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

IIT VS IISc: देखें कौन सा संस्थान है बेहतर विकल्प?

अगर किसी स्टूडेंट को अकैडमिक में जाना है तो बेशक उन्हें IISc से एमटेक का कोर्स करना चाहिए क्योंकि यहां पढ़ाई और रिसर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. ऐसे में उनके लिए पीएचडी का बेस तैयार होगा और उन्हें एक अच्छी लॉबी मिलेगी. वहीं अगर किसी स्टूडेंट को नौकरी के लिहाज से एमटेक करना है तो उन्हें IIT को चुनना चाहिए. IIT में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज और समर इंटर्नशिप आदि भी कराई जाती है, जिससे स्टूडेंट पूरी तरह से नौकरी के लिए तैयार होते हैं. साथ ही IIT में प्लेसमेंट पर काफी ध्यान दिया जाता है. यहां का प्लेसमेंट भी तगड़ा होता है.

Who is Garima Bangra: कौन हैं गरिमा बांगरा?

गरिमा बांगरा (Garima Bangra) हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं. गरिमा बांगर ने पहली बार में JEE Mains क्लियर किया था और दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में बीएससी कोर्स में एडमिशन लिया था. इसके बाद उन्होंने GATE परीक्षा के जरिए IIT Bombay में एडमिशन पाया. गरिमा अब पढ़ाई के साथ-साथ जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को मोटिवेट और गाइड भी करती हैं. साथ ही वे IIT Bombay की लाइफस्टाइल को लेकर भी वीडियोज बनाती हैं.

यह भी पढ़ें- MBA or Sarkari Naukri: कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद? यहां देखें

Previous article Aadhaar PVC Card: न फटेगा, न भीगेगा, क्रेडिट कार्ड जैसे मजबूत होगा आपका आधार कार्ड, जानें कैसे करें ऑर्डर
Next article Premanand Ji Maharaj: क्या सच में सब कुछ पहले से भाग्य में लिखा होता है? प्रेमानंद महाराज ने खोला रहस्य
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel