[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance ग्राफिक में AI का तड़का, इस कोर्स से बनें टॉप क्लास डिजाइनर

ग्राफिक में AI का तड़का, इस कोर्स से बनें टॉप क्लास डिजाइनर

0
ग्राफिक में AI का तड़का, इस कोर्स से बनें टॉप क्लास डिजाइनर
ग्राफिक डिजाइनर की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best Graphic Designing Course: AI की मदद से डिजाइन और भी स्मार्ट, तेज और प्रोफेशनल बन रहे हैं. यही वजह है कि आज ग्राफिक डिजाइन के साथ AI सीखने वाले युवाओं की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जो छात्र क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है. ऐसे में ग्राफिक और AI के इंटीग्रेटड प्रोग्राम के बारे में जान लेना जरूरी है.

मार्केट में कई ऐसे शॉर्ट टर्म, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स आ गए हैं जो ग्राफिक और AI दोनों को कवर कराते हैं. इन कोर्स को करने के बाद IT सेक्टर, फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया सेक्टर में हाई सैलरी वाली जॉब हासिल कर सकते हैं. ऐसे ही कोर्स (Best Graphic Designing Course) के बारे में यहां जानेंगे.

Best Graphic Designing Course: सरकारी संस्थानों में कोर्स

भारत सरकार भी डिजिटल स्किल को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. Skill India और NSDC के तहत कई डिजाइन और AI से जुड़े कोर्स कराए जा रहे हैं. इसके अलावा सरकार की पहल Yuva AI for All के तहत युवाओं को फ्री में AI की ट्रेनिंग दी जा रही है. कई सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म पर UI UX डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन और AI से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं.

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

  • फोटोशॉप और इलस्ट्रेटर का इस्तेमाल
  • लोगो और ब्रांड डिजाइन बनाना
  • सोशल मीडिया पोस्ट डिजाइन करना
  • AI से इमेज जनरेट करना
  • ऑटोमेटिक डिजाइन टेम्पलेट बनाना
  • यूजर इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस डिजाइन

Internshala Training में कोर्स

इंटर्नशाला ट्रेनिंग वेबसाइट पर स्किल इंडिया के तहत Govt Certified कोर्स कराई जा रही है. ये कोर्स 6 हफ्ते की है, जिसके लिए हर दिन एक घंटे की क्लास होगी. इस कोर्स का नाम UI/UX Design with AI है. इस कोर्स में AI Tools, Idea Generation और डिजाइनिंग सिखाई जाएगी. इसमें प्लेसमेंट भी शामिल है.

NIELIT में कई AI कोर्स

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की तरफ से कई AI सर्टिफिकेट कोर्स कराए जा रहे हैं. ये कोर्स बेहद कम फीस मेें उपलब्ध हैं. इन कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- nielit.gov.in में देख सकते हैं.

NIELIT AI Certificate Courses List Check Here

करियर और सैलरी

ग्राफिक डिजाइन और AI सीखने के बाद करियर के कई रास्ते खुल जाते हैं. छात्र ग्राफिक डिजाइनर, UI UX डिजाइनर, डिजिटल मार्केटिंग डिजाइनर या क्रिएटिव एक्सपर्ट बन सकते हैं. शुरुआत में सैलरी 15 हजार से 25 हजार रुपये तक हो सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह 50 हजार से 1 लाख रुपये महीने तक भी पहुंच सकती है. फ्रीलांसिंग करने वाले डिजाइनर इससे भी ज्यादा कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI और 5G के दौर में ये बनी नई फ्यूचर टेक्नोलॉजी, जानें करियर स्कोप

Previous article दुल्हन बनीं चंद्रिका दीक्षित का सच आया सामने, दूसरी शादी का मैटर हो गया क्लियर
Next article इंडिया को 4 गुजराती चला रहे, भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel