[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Best Engineering Colleges: साइंस स्ट्रीम से पास कर ली है बोर्ड परीक्षा, BTech के लिए देखें राजस्थान के ये टॉप कॉलेज

Best Engineering Colleges: साइंस स्ट्रीम से पास कर ली है बोर्ड परीक्षा, BTech के लिए देखें राजस्थान के ये टॉप कॉलेज

0
Best Engineering Colleges: साइंस स्ट्रीम से पास कर ली है बोर्ड परीक्षा, BTech के लिए देखें राजस्थान के ये टॉप कॉलेज
कॉलेज और स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

Rajasthan Best Engineering Colleges: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश है. राजस्थान में एक से एक कॉलेज और संस्थान हैं, जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. इनमें IIT, NIT जैसे नाम शामिल हैं. ऐसे में आज हम आपको आपके राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों (Top Engineering College) के बारे में बताएंगे. अगर आप भी राजस्थान से हैं और अपने शहर में रहकर इंजीनियरिंग की डिग्री लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.

आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur)


राजस्थान के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी जोधपुर का नाम सबसे ऊपर आता है. NIRF 2025 के अनुसार, इसकी रैंकिंग 27वीं है. एडमिशन के लिए छात्रों को JEE Advanced परीक्षा पास करनी होती है.

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर (MNIT Jaipur)


MNIT जयपुर देश के पुराने और फेमस NIT संस्थानों में से एक है. यहां टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस संस्थान में दाखिला JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है.

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU), कोटा


कोटा स्थित राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी इंजीनियरिंग के लिए एक जाना-माना संस्थान है. एडमिशन के लिए JEE Main का स्कोर जरूरी होता है.

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज (Bikaner Engineering College)


बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज भी राज्य के फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. यहां भी छात्रों को JEE Main के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है.

एलएनएमआईआईटी, जयपुर (LNMIIT Jaipur)


एलएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, जयपुर एक प्राइवेट लेकिन फेमस संस्थान है, जहां देशभर के छात्र बीटेक कर सकते हैं. यहां एक साल की फीस करीब 3 लाख रुपये है. एडमिशन के लिए JEE Main स्कोर के साथ संस्थान की प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026: झुंझुनू की बेटियां आगे, सीकर को छोड़ा पीछे, देखें पासिंग प्रतिशत में अंतर

Previous article कलश शोभायात्रा के साथ तैरात्र अखंड संकीर्तन शुरु
Next article एसपी ने साइबर थाना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel