[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech CS या IT छोड़िए, इस इंजीनियरिंग ब्रांच में 54 लाख का प्लेसमेंट

BTech CS या IT छोड़िए, इस इंजीनियरिंग ब्रांच में 54 लाख का प्लेसमेंट

0
BTech CS या IT छोड़िए, इस इंजीनियरिंग ब्रांच में 54 लाख का प्लेसमेंट
Best Engineering Branch: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best Engineering Branch: पिछले कुछ सालों से BTech Computer Science और IT सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांच रही हैं. हर स्टूडेंट यही सोचता है कि कोडिंग सीखी और मोटा पैकेज पक्का. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. CS और IT में कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा हो गया है कि अच्छी जॉब पाना आसान नहीं रहा. इसी वजह से अब कई स्टूडेंट्स ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच (Best Engineering Branch) की तरफ देख रहे हैं, जहां स्किल्स की ज्यादा डिमांड है और भीड़ कम है.

Best Engineering Branch: कंप्यूटर साइंस या आईटी से अच्छा कौन?

BTech CS और IT में स्टूडेंट्स की भीड़ इतनी बढ़ चुकी है कि अच्छे मौके मिलना मुश्किल हो रहा है. इसी वजह से अब कई छात्र ऐसी ब्रांच (Best Engineering Branch) की तरफ देख रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी भी हो और भविष्य भी सुरक्षित हो. यही वजह है कि BTech ECE यानी Electronics and Communication Engineering एक बार फिर चर्चा में है.

BTech ECE ब्रांच में है क्या खास?

ECE ब्रांच सिर्फ सर्किट और चिप्स तक सीमित नहीं है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन सिस्टम, सेमीकंडक्टर, एम्बेडेड सिस्टम, 5G टेक्नोलॉजी और VLSI जैसी एडवांस चीजें सिखाई जाती हैं. आज का स्मार्टफोन, सैटेलाइट, इलेक्ट्रिक कार और AI डिवाइस सब ECE इंजीनियर्स की देन हैं. यही वजह है कि इंडस्ट्री में इस ब्रांच की वैल्यू तेजी से बढ़ रही है.

54 लाख का प्लेसमेंट

देश के टॉप IITs और प्रीमियम इंजीनियरिंग कॉलेजों से ECE पढ़ने वाले छात्रों को Apple, Nvidia, Qualcomm, Intel और Texas Instruments जैसी कंपनियों ने तगड़ा पैकेज दिया है. आईआईआईटी कोटा के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में देखा गया कि इस ब्रांच में 54 लाख का हाईएस्ट पैकेज दिया गया है.

IIIT Kota BTech Placement 2025 Check Here

BTech ECE का भविष्य काफी मजबूत माना जा रहा है. आने वाले समय में ऑटोमेशन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी हर फील्ड का हिस्सा बनने वाली है. ऐसे में इस ब्रांच से जुड़े प्रोफेशनल्स की डिमांड लगातार बढ़ेगी. इस फील्ड में एंट्री लेवल पैकेज भी 7 से 12 लाख रुपये तक होता है और एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ सैलरी तेजी से ऊपर जाती है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस में भीड़ ज्यादा डिमांड कम, 2026 गेम चेंजर बनेगी ये BTech ब्रांच

Previous article Rain And Cold Alert: अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, पाला और शीतलहर की चेतावनी
Next article बस स्टैंड मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर, खुला नाला और टूटती छत से यात्री हैं परेशान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel