[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Best Course: घूमें दुनिया और कमाएं लाखों, करें ये टॉप 4 कोर्स

Best Course: घूमें दुनिया और कमाएं लाखों, करें ये टॉप 4 कोर्स

0
Best Course: घूमें दुनिया और कमाएं लाखों, करें ये टॉप 4 कोर्स
Best Course for International Job

Best Course: अगर आप उन लोगों में से हैं जो विदेश घूमने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत में कई ऐसे प्रोफेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स (Best Certificate Course) मौजूद हैं जिन्हें करने के बाद आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है. ये कोर्स न केवल इंटरनेशनल एक्सपोजर देते हैं बल्कि अच्छी सैलरी भी सुनिश्चित करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खास कोर्स के बारे में जो आपके करियर के साथ-साथ दुनिया घूमने का सपना भी पूरा कर सकते हैं.

Best Course: इंटरनेशनल रिलेशन्स कोर्स

अगर आप इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, ग्लोबल अफेयर्स और विदेश नीति में रुचि रखते हैं, तो MBA in International Relations आपके लिए परफेक्ट कोर्स हो सकता है. यह एक फुल टाइम कोर्स होता है जिसे कई टॉप यूनिवर्सिटी ऑफर करती हैं.

इस कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाता है. वहीं, 12वीं के बाद डिप्लोमा इन इंटरनेशनल रिलेशन्स भी एक अच्छा विकल्प है. इससे जुड़ी ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के जरिए विदेश यात्रा की संभावना रहती है.

ट्रेवल एंड टूरिज्म कोर्स

ट्रेवल एंड टूरिज्म से जुड़ा कोर्स आपके लिए बेहतरीन है. इसमें आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर सकते हैं. यह इंडस्ट्री इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंसी, एयरलाइंस और होटल इंडस्ट्री से जुड़ी होती है. इस कोर्स के बाद आपको विदेशों में टूर गाइड, ट्रैवल मैनेजर या टूर प्लानर के रूप में काम करने का मौका मिल सकता है.

फॉरेन ट्रेड कोर्स

अगर आप कॉमर्स या फाइनेंस के स्टूडेंट हैं तो फॉरेन ट्रेडिंग कोर्स आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) जैसे संस्थानों में यह कोर्स बहुत कम फीस में कराया जाता है.

UPSC IFS Exam: फॉरेन सर्विस परीक्षा

अगर आप सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं तो UPSC की परीक्षा पास करके इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में शामिल हो सकते हैं. IFS ऑफिसर को अक्सर विदेश में पोस्टिंग मिलती है और दुनिया भर की यात्रा करने का अवसर मिलता है.

Google या Microsoft नहीं, इस कंपनी से अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज

Previous article क्या तुर्की का ‘स्टील डोम’ बना देगा आयरन डोम को बेकार? जानिए क्या है ये खतरनाक सिस्टम
Next article यूपी में पोस्टमार्टम व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इतने घंटे में पूरी होगी प्रक्रिया, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निर्देश
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel