[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज

IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज

0
IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best Colleges for Electronic Engineering: अगर आप गैजेट्स, सर्किट और नई टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग आपके लिए सबसे बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है. खासकर मेक इन इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन के आने के बाद भारत में इस फील्ड की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. लेकिन एक सफल इंजीनियर बनने के लिए सही कॉलेज का सिलेक्शन करना सबसे ज्यादा जरूरी है. आइए जानते हैं कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग (Best Colleges for Electronic Engineering) के लिए सबसे बेस्ट कॉलेज कौन से हैं. साथ ही कॉलेज चुनते समय आपको क्या ध्यान रखना चाहिए. 

Best Colleges for Electronic Engineering:

IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)

जब बात इंजीनियरिंग की आती है, तो IIT का कोई मुकाबला नहीं है. इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए यहां  का इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया भर में फेमस है. 

  • IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली: ये दोनों कॉलेज इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद होते हैं. यहां की लैब और रिसर्च की फैसिलिटी वर्ल्ड-क्लास हैं. 
  • IIT मद्रास और IIT कानपुर: अगर आपका इंटरेस्ट माइक्रो-चिप्स या रोबोटिक्स की तरफ है, तो ये कॉलेज आपके लिए बेस्ट हैं. यहां से निकलने वाले छात्र दुनिया की बड़ी कंपनियों में लीडर बनते हैं. 
  • एडमिशन: इन IIT में पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced की परीक्षा में टॉप रैंक लाना पड़ता है.  

NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)

अगर किसी वजह से आप IIT की रेस में थोड़ा पीछे रह जाते हैं, तो NIT आपके लिए सबसे दूसरा ऑप्शन है. 

  • NIT त्रिची और NIT सुरथकल: ये दोनों कॉलेज प्लेसमेंट और पढ़ाई के मामले में कई पुराने IIT को भी टक्कर देते हैं. 
  • MNIT जयपुर और NIT वारंगल: यहां का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) डिपार्टमेंट बहुत पुराना और पॉपुलर है. यहां कोर कंपनियों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत बढ़िया रहता है. 
  • एडमिशन: यहां एडमिशन JEE Main के स्कोर और JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है. 

IIITs (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)

बहुत से लोग समझते हैं कि IIIT सिर्फ कोडिंग के लिए हैं, लेकिन IIIT हैदराबाद और IIIT बेंगलुरु जैसे इंस्टीट्यूट ने इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन और ऑटोमेशन में अपनी अलग पहचान बनाई है. अगर आप हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का बेहतरीन तालमेल पढ़ना चाहते हैं, तो ये IIIT (Best Colleges for Electronic Engineering) बेस्ट हैं. 

इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में फ्यूचर स्कोप

आज के दौर में सिर्फ मोबाइल और लैपटॉप ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक VEHICLESोबाइल और लैपटॉप ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), 5G टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरों की डिमांड बहुत बढ़ गई है. आने वाले समय में भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने वाला है, जिसका सीधा फायदा इस फील्ड के स्टूडेंट्स को मिलेगा. 

कॉलेज का प्रकारप्रमुख इंस्टीट्यूट औसत सैलरी (सालाना)
सरकारी (IITs)IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे18 – 35 लाख
सरकारी (NITs)NIT त्रिची, NIT वारंगल12 – 20 लाख
प्राइवेट (Top)BITS पिलानी, VIT10 – 22 लाख

यह भी पढ़ें: कम बजट में डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, ये हैं चीन की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटीज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel