[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट 

CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट 

0
CS रेस में हुआ पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 100 % प्लेसमेंट 
Best BTech Branch: NITJ

Best BTech Branch: जेईई मेन का रिजल्ट आने वाला है और इसके साथ ही लाखों स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब आगे किस कॉलेज में एडमिशन लें? 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए सही कॉलेज चुनना करियर की सबसे अहम स्टेप होती है. अगर आप पंजाब में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो Dr B R Ambedkar National Institute of Technology, Jalandhar (NIT Jalandhar या NITJ) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

NIT जालंधर देश के फेमस नेशनल टेक्नीकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यहां का अकैडमिक माहौल, फैकल्टी और इंडस्ट्री कनेक्शन इसे बाकी कॉलेजों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कि हर साल यहां देशभर से टॉप रैंक वाले छात्र एडमिशन लेते हैं.

शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

NIT जालंधर की सबसे बड़ी ताकत है इसका प्लेसमेंट. संस्थान के 2021-2025 बैच के आंकड़ों के मुताबिक, यहां बीटेक का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 91.88% रहा है. यानी लगभग हर 10 में से 9 छात्रों को पढ़ाई खत्म होते ही नौकरी मिल गई.

Nit Jalandhar
NIT Jalandhar का प्लेसमेंट

कॉलेज की ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में-

  • ECE (Electronics & Communication) ब्रांच का प्लेसमेंट -100%
  • CSE (Computer Science) ब्रांच का प्लेसमेंट- 94.48%

टॉप कंपनियां करती हैं रिक्रूटमेंट

NIT जालंधर में हर साल देश-विदेश की बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. Google, Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं. इसके अलावा कई स्टार्टअप्स और कोर इंजीनियरिंग कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं.

क्यों चुनें NIT जालंधर?

अगर आपका सपना है कि आप इंजीनियरिंग के बाद एक अच्छी कंपनी में जॉब पाएं और मजबूत करियर बनाएं, तो JEE रिजल्ट के बाद NIT जालंधर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

  • राष्ट्रीय स्तर की पहचान
  • एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी
  • मॉडर्न लैब्स और रिसर्च कल्चर
  • शानदार प्लेसमेंट सपोर्ट
  • टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस

यह भी पढ़ें- NIT के 590 छात्रों को मिली जॉब, 74 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Previous article बिहार के 6 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम का डबल अटैक, किशनगंज सबसे ठंडा
Next article आय फाइनेंस आईपीओ में निवेश का मौका, पहले दिन रिटेल निवेशकों में दिखा उत्साह
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel