[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance CS नहीं, 2026 में ये BTech ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

CS नहीं, 2026 में ये BTech ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

0
CS नहीं, 2026 में ये BTech ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड
Best BTech branch: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best BTech branch: इंजीनियरिंग की दुनिया में लंबे समय से Computer Science को सबसे सेफ और पॉपुलर ब्रांच माना जाता रहा है. JEE के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स इसी ब्रांच में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं, क्योंकि IT सेक्टर में अच्छी सैलरी और जॉब के अवसर मिलते हैं. लेकिन अब टेक्नोलॉजी की दिशा तेजी से बदल रही है. 2026 तक इंजीनियरिंग में कई नई और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली ब्रांच उभर रही हैं, जिनकी डिमांड कंपनियों में तेजी से बढ़ रही है. 

खासकर AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स. यह सेक्टर फ्यूचर की टेक्नोलॉजी को दिशा दे रहे हैं. IIT गुवाहाटी में डेटा साइंस ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कंप्यूटर साइंस से ज्यादा देखा गया है. अगर आप भी BTech करने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कि कौन-सी इंजीनियरिंग ब्रांच (Best BTech branch) सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली है. 

Best BTech branch: ये हैं टॉप बीटेक ब्रांच

1. Artificial Intelligence और Machine Learning

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लगभग हर फील्ड में यूज हो रहा है. मोबाइल ऐप से लेकर हेल्थकेयर, बैंकिंग और ऑटोमेशन तक AI का इम्पैक्ट बढ़ रहा है. इसी वजह से कई इंजीनियरिंग कॉलेज अब BTech in AI & Machine Learning जैसे कोर्स शुरू कर चुके हैं. आने वाले साल में AI Engineers की डिमांड और भी तेजी से बढ़ सकती है. 

2. Data Science

आज की दुनिया में डेटा सबसे इम्पॉर्टेंट सोर्स बन चुका है. कंपनियां अपने बिजनेस के डिसीजन डेटा के आधार पर लेती हैं. इसलिए डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट और Big Data Engineer जैसे प्रोफेशन तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. BTech में डेटा साइंस भी फ्यूचर की टॉप ब्रांच में शामिल मानी जा रही है. IIT गुवाहाटी में डेटा साइंस ब्रांच के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट लगभग 90.91% देखा गया है.

3. Cyber Security

जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, वैसे साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं. इसलिए कंपनियां और सरकार दोनों साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की डिमांड बढ़ा रही हैं. Cyber Security में करियर बनाने वाले इंजीनियरों के लिए आने वाले समय में जॉब के कई नए अवसर बनने की संभावना है. 

4. Robotics Engineering

Automation और स्मार्ट मशीनों के दौर में रोबोटिक्स इंजीनियरिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है. मैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी और स्पेस रिसर्च जैसे सेक्टर में रोबोटिक्स का यूज बढ़ता जा रहा है. इसलिए यह भी फ्यूचर की इम्पॉर्टेंट इंजीनियरिंग ब्रांच बन सकती है. 

5. Renewable Energy Engineering

दुनिया अब धीरे-धीरे ग्रीन और क्लीन एनर्जी की तरफ बढ़ रही है.  Solar Energy, Wind Energy और Sustainable Technology से जुड़े इंजीनियरों की मांग भी बढ़ रही है. इस वजह से रिन्यूएबल इंजीनियरिंग (Best BTech branch) भी आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण करियर ऑप्शन बन सकता है. 

यह भी पढ़ें: फ्री में सीखें AI, ये 5 कोर्स बदल सकते हैं आपका करियर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel