[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस को पछाड़ दिया! प्लेसमेंट रेट में इस BTech ब्रांच ने बनाया रिकॉर्ड

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस को पछाड़ दिया! प्लेसमेंट रेट में इस BTech ब्रांच ने बनाया रिकॉर्ड

0
Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस को पछाड़ दिया! प्लेसमेंट रेट में इस BTech ब्रांच ने बनाया रिकॉर्ड
बेस्ट बीटेक ब्रांच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Best BTech Branch In MNIT Jaipur: बीटेक करने वाले छात्रों की पहली पसंद होती है कंप्यूटर साइंस. इस फील्ड में लगातार डिमांड बढ़ने और अच्छी सैलरी होने के कारण CSE इंजीनियरिंग करने वालों की टॉप च्वॉइस बनकर उभरी है. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कई बार अन्य ब्रांच भी CSE को सैलरी और प्लेसमेंट के नाम पर काफी पीछे छोड़ देते हैं.

CSE Branch: कंप्यूटर साइंस को इस ब्रांच ने पीछे छोड़ा

MNIT जयपुर एक फेमस और प्रतिष्ठित संस्थान है. इस संस्थान में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ सैलरी और प्लेसमेंट का ऑफर मिलता है. वहीं संस्थान का यूजी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड देखें तो मकैनिकल ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ते हुए प्लेसमेंट परसेंटेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

MNIT Jaipur Placement Percentage: देखें प्लेसमेंट का प्रतिशत 

MNIT Jaipur के 2023-24 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखें तो कंप्यूटर साइंस से ज्यादा प्लेसमेंट मैकेनिकल ब्रांच (Mechanical Branch) में है. जहां कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 2023-24 वर्ष में सिर्फ 75.41 प्रतिशत स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला. वहीं मैकेनिकल ब्रांच के 83.65 प्रतिशत छात्रों को प्लेसमेंट मिला. 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CSE के लिए कुल 122 छात्रों ने प्लेसमेंट सेल के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 92 छात्र प्लेसमेंट में शामिल हुए थे. वहीं मैकेनिकल ब्रांच के लिए 104 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 87 छात्र प्लेसमेंट में शामिल हुए थे. 

MNIT Jaipur Placement Percentage: देखें अन्य ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत 

  • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग – 67.19 प्रतिशत 
  • केमिकल इंजीनियरिंग- 71.88  प्रतिशत 
  • सिविल इंजीनियरिंग-  55.77 प्रतिशत 
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-  75.41 प्रतिशत 
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-  78.38 प्रतिशत 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 69.64
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग –  83.65 प्रतिशत 
  • मेटालर्जिकल एंड मैटेरियल इंजीनियरिंग- 79.17  प्रतिशत 

Best BTech Branch CS vs Mechanical Engineering: 2022 से CSE लगातार पीछे

वहीं 2022 के आंकड़ों को देखें अगर तो CSE ब्रांच का का प्लेसमेंट प्रतिशत 83.90% रहा और मैकेनिकल का 88.39 %. हालांकि, वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट प्रतिशत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का रहा, 90.29 प्रतिशत. 

Best BTech Branch: 2021 में था सबसे ज्यादा डिमांड वाला ब्रांच

इससे पहले 2021-22 की बात करें तो CSE का प्लेसमेंट प्रतिशत अन्य सभी ब्रांच से ज्यादा रहा था, 98.00 %. इस साल मैकेनिकल ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत सिर्फ 87.00 प्रतिशत था. ऐसे में कह सकते हैं कि 2021 तक MNIT Jaipur में CSE ब्रांच का प्लेसमेंट अच्छा था. लेकिन बाद के कुछ सालों में ये प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें- BTech CS या ECE में कौन बेस्ट, इस ब्रांच में मिलती है मोटी सैलरी

Previous article Beetroot Halwa Recipe: त्योहार हो या कोई स्पेशल दिन, मीठे में बनाएं चुकंदर का हलवा, जानें आसान रेसिपी 
Next article Shani Dosh Nivaran: शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय, बन सकती है बिगड़ी तकदीर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel