[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance कंप्यूटर साइंस का जलवा बरकरार, Salary Package ऐसा कि आंखें खुली रह जाएंगी!

कंप्यूटर साइंस का जलवा बरकरार, Salary Package ऐसा कि आंखें खुली रह जाएंगी!

0
कंप्यूटर साइंस का जलवा बरकरार, Salary Package ऐसा कि आंखें खुली रह जाएंगी!
बेस्ट बीटेक ब्रांच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Best BTech Branch Computer Science: इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के मन में सबसे बड़ी दुविधा इस बात की होती है कि बीटेक में कौन सा ब्रांच चुनें. सही ब्रांच चुनने से फ्यूचर सेट हो जाता है. वहीं करियर ऑप्शन भी बढ़ते हैं. आज के समय में कंप्यूटर साइंस काफी डिमांड में है. हालांकि, भीड़ ज्यादा होने से इस ब्रांच में मुकाबला ज्यादा है. लेकिन अच्छी सैलरी (High Salary Package), बेहतरीन जॉब ऑप्शन की बात करें तो आज भी CS ब्रांच बेस्ट ऑप्शन है. हाल ही में IIT Hyderabad के CS ब्रांच के स्टूडेंट को मिले पैकेज ने इस बात को साबित कर दिया है कि कंप्यूटर साइंस बेस्ट ब्रांच है.

Computer Science Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस ब्रांच में तगड़ा पैकेज

दरअसल, आईआईटी हैदराबाद की कंप्यूटर साइंस ब्रांच (BTech CSE) के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीस (Edward Nathan Varghese) को नीदरलैंड की प्रतिष्ठित ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर (Optiver) ने 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया है. यह पैकेज आईआईटी हैदराबाद के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सैलरी ऑफर बन गया है और दिलचस्प बात ये है कि ये कंप्यूटर साइंस ब्रांच (Computer Science BTech Branch) के स्टूडेंट को मिला है.

CS Branch Placement Record: सीएस ब्रांच ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

इस ऑफर ने साल 2017 में मिले 1.1 करोड़ रुपये के पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. CS ब्रांच के स्टूडेंट को मिले इस करोड़ों के पैकेज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. स्टूडेंट्स एक बार फिर सीएस ब्रांच चुनने को लेकर सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं.

IIT Hyderabad Placement: आईआईटी हैदराबाद का प्लेसमेंट

आईआईटी हैदराबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (IIT Hyderabad Placement Record) लगातार मजबूत होता जा रहा है. 2024-25 सत्र में यहां 2.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज दिया गया, वहीं 2025-26 के लिए औसत पैकेज करीब 36.2 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया है. माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ऑप्टिवर जैसी दिग्गज कंपनियां यहां कंप्यूटर साइंस (Computer Science Branch), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence Branch) और इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic Branch) जैसे सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर भर्तियां कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- BTech CS या IT छोड़िए, इस इंजीनियरिंग ब्रांच में 54 लाख का प्लेसमेंट

Previous article Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में चलेगी शीतलहरी, चेतावनी जारी, रहे अलर्ट
Next article Jio का जबरदस्त प्लान, अब सिर्फ 319 रुपये में पूरे महीने चलेगा रिचार्ज, साथ में कॉलिंग-डेटा का भी मिलेगा फायदा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel