[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BTech ECE या IT, जानें किस ब्रांच में तगड़ी कमाई

BTech ECE या IT, जानें किस ब्रांच में तगड़ी कमाई

0
BTech ECE या IT, जानें किस ब्रांच में तगड़ी कमाई
Best BTech Branch: कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech Branch: ये सवाल लगभग हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट के मन में आता है कि BTech में ECE लें या IT. दोनों ही अच्छे कोर्स हैं, लेकिन किसे चुनना बेहतर रहेगा, ये आपकी रुचि और करियर प्लान पर निर्भर करता है. कई बार बच्चे सिर्फ दूसरों को देखकर ब्रांच चुन लेते हैं और बाद में पछताते हैं. इसलिए आसान भाषा में समझ लेते हैं कि इन दोनों में असली फर्क क्या है और आपके लिए कौन सा ज्यादा सही (Best BTech Branch) रहेगा.

BTech ECE और IT दोनों में क्या फर्क है?

BTech ECE में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, चिप्स, माइक्रोकंट्रोलर, कम्युनिकेशन सिस्टम, 5G तकनीक, रोबोटिक्स जैसी चीजें पढ़ाई जाती हैं. मतलब यह ब्रांच हार्डवेयर + सॉफ्टवेयर दोनों का मिश्रण है. वहीं, IT में फोकस सिर्फ सॉफ्टवेयर पर होता है. इसमें प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डेवलपमेंट, ऐप डेवलपमेंट आदि पढ़ाया जाता है.

अगर आपको मशीनें, सर्किट और टेक्नोलॉजी की गहराई समझना पसंद है, ECE अच्छा है. अगर आपको कंप्यूटर, कोडिंग और सॉफ्टवेयर की दुनिया ज्यादा पसंद है, तो IT बेहतर रहेगा. इन दोनों ब्रांच में जॉब और करियर स्कोप के बारे में नीचे देख सकते हैं.

जॉब और करियर के मौके

आज के समय में IT सेक्टर की ग्रोथ बहुत तेज है. सॉफ्टवेयर कंपनियां जैसे Infosys, TCS, Wipro, Google, Microsoft, Meta आदि IT ग्रेजुएट्स को बड़ी संख्या में हायर करती हैं. लेकिन ECE के पास भी डबल फायदा है क्योंकि आप IT कंपनियों में भी अप्लाई कर सकते हैं और कोर कंपनियों में भी. ECE वाले स्टूडेंट Qualcomm, Intel, Samsung, ISRO, DRDO जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर, IT में जॉब मिलना थोड़ा आसान होता है जबकि ECE में मौके ज्यादा अलग-अलग होते हैं.

Best BTech Branch: सैलरी किसमें ज्यादा?

शुरुआती पैकेज की बात करें तो IT में ज्यादातर स्टूडेंट को 4 से 8 LPA तक मिल जाता है और अच्छे कॉलेज से हों तो इससे काफी ऊपर भी जा सकते हैं. BTech ECE में अगर आप कोर कंपनियों में जाते हैं तो पैकेज काफी हाई होता है, लेकिन कोर में मौका पाना थोड़ा मुश्किल होता है. हां, IT कंपनियों में ECE वाले भी वही पैकेज पा लेते हैं जो IT वाले पाते हैं.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 1 करोड़ का है IIT Bombay का Highest Package

Previous article कुव्यवस्था को लेक अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा
Next article छत से गिरकर बक्सर निवासी किशोरी जख्मी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel