[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance स्कूल कॉलेज में ही बन जाएंगे AI एक्सपर्ट, ये 5 Tools स्टूडेंट्स के लिए गेमचेंजर

स्कूल कॉलेज में ही बन जाएंगे AI एक्सपर्ट, ये 5 Tools स्टूडेंट्स के लिए गेमचेंजर

0
स्कूल कॉलेज में ही बन जाएंगे AI एक्सपर्ट, ये 5 Tools स्टूडेंट्स के लिए गेमचेंजर
Best AI Tools For Students (सांकेतिक फोटो)

Best AI Tools: डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI हमारी पढ़ाई का सबसे बड़ा साथी बन चुका है. जहां पहले घंटों लगाकर होमवर्क और असाइनमेंट पूरे करने पड़ते थे, वहीं अब AI टूल्स की मदद से कुछ ही मिनटों में ये काम आसानी से हो जाता है. स्टूडेंट्स के लिए ये टूल्स न सिर्फ समय बचाते हैं बल्कि पढ़ाई को स्मार्ट और मजेदार भी बनाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 AI टूल्स के बारे में जो आने वाले समय में होमवर्क से लेकर कॉलेज असाइनमेंट तक हर जगह दबदबा बनाए रखेंगे.

Best AI Tools ChatGPT: छात्रों के लिए जरूरी

स्टूडेंट्स के लिए ChatGPT एक पर्सनल स्टडी असिस्टेंट की तरह है. चाहे निबंध लिखना हो, गणित का सवाल हल करना हो या फिर असाइनमेंट के लिए रिसर्च करनी हो, यह टूल तुरंत मदद करता है. इसकी खासियत है कि यह सरल भाषा में कठिन टॉपिक्स को भी समझा देता है.

Grammarly

असाइनमेंट लिखते समय सबसे बड़ी समस्या होती है ग्रामर की गलतियां. Grammarly इस समस्या को दूर कर देता है. यह टूल न सिर्फ गलतियों को पकड़ता है बल्कि बेहतर वाक्य और शब्दों का सुझाव भी देता है. इससे निबंध और रिपोर्ट्स प्रोफेशनल क्वालिटी की बन जाती हैं.

QuillBot

अगर आपको किसी पैराग्राफ को दोबारा लिखना हो यानी पैराफ्रेज करना हो तो QuillBot सबसे बेहतरीन टूल है. यह टूल टेक्स्ट को नई तरह से प्रस्तुत करता है ताकि वह ओरिजिनल लगे और कॉपी का शक भी न रहे. स्टूडेंट्स रिसर्च पेपर और असाइनमेंट के लिए इसे खूब इस्तेमाल करते हैं.

Canva

असाइनमेंट में प्रेजेंटेशन का महत्व बहुत ज्यादा होता है. Canva एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से आप मिनटों में आकर्षक प्रेजेंटेशन, चार्ट और पोस्टर बना सकते हैं. यह टूल फ्री टेम्पलेट्स और डिजाइन ऑप्शंस के साथ आता है, जिससे असाइनमेंट प्रोफेशनल और क्रिएटिव दोनों लगते हैं.

Google Bard (Gemini)

Google Bard, जिसे अब Gemini कहा जाता है, स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च और आइडिया जनरेशन का शानदार टूल है. यह किसी भी टॉपिक पर तुरंत जानकारी उपलब्ध कराता है. असाइनमेंट की शुरुआत कहां से करनी है, या प्रोजेक्ट के लिए नए आइडियाज चाहिए, तो यह टूल बेहद उपयोगी साबित होता है.

यह भी पढ़ें: 6 महीने का AI Course, सीखें 50 से ज्यादा Tools, मिलेगा IIT से सर्टिफिकेट

नोट: ये आर्टिकल छात्रों को आने वाले समय में AI Skilled बनाने के उद्देश्य से है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article BSNL का ये प्लान है जबरदस्त, सस्ते में मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली 3GB डेटा भी
Next article UPSSSC ने लॉन्च की मोबाइल ऐप, PET एडमिट कार्ड और भर्ती अपडेट्स मिलेंगी ऑनलाइन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel