[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Best AI Course: बेहतरीन मौका! मोटी Salary के लिए सीखें ये 5 एआई कोर्स

Best AI Course: बेहतरीन मौका! मोटी Salary के लिए सीखें ये 5 एआई कोर्स

0
Best AI Course: बेहतरीन मौका! मोटी Salary के लिए सीखें ये 5 एआई कोर्स
बेस्ट एआई कोर्स

Best AI Course: आज के समय में एआई और मशीन लर्निंग के कोर्स की काफी डिमांड है. ऐसे में अगर आप भी (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सीखकर भविष्य की टेक नौकरियों के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं, तो यह सही समय है. दुनियाभर में AI स्किल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. डेटा से लेकर रोबोटिक्स, हेल्थकेयर, फाइनेंस और ऑटोमेशन तक विभिन्न सेक्टर में AI-स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड है. ऐसे में आइए देखते हैं एआई के टॉप 5 कोर्स. 

Machine Learning by Andrew Ng (Coursera)

इसे AI दुनिया का सबसे पॉपुलर कोर्स माना जाता है. Dr. Andrew Ng इस कोर्स में ML, मॉडल ट्रेनिंग, रिग्रेशन, क्लासिफिकेशन और डेटा प्रोसेसिंग सिखाते हैं. अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट कोर्स हो सकता है.

Deep Learning Specialization (DeepLearning AI – Coursera)

यह कोर्स Neural Networks, CNN, RNN, NLP और Computer Vision को Practical Projects के साथ सिखाता है. AI डेवलपर बनने के लिए यह एडवांस ट्रेनिंग मानी जाती है. इस एडवांस कोर्स को करने के बाद आप महीने का लाखों कमा सकते हैं.

AI for Everyone (Coursera)

अगर आप बिना Tech Background के भी AI सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए सही है. इसमें AI के बिजनेस यूज, एथिक्स और रिसर्च फ्यूचर समझाया जाता है. इसका मतलब ये है कि आप किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन करने के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Google AI & ML Crash Course (Google)

Google के इस Free कोर्स में TensorFlow के साथ Real-Time ML Applications सिखाए जाते हैं. इस कोर्स में प्रैक्टिकल चीजों पर काफी ध्यान दिया जाता है. इस कोर्स को करने के बाद आपकी लाखों में कमाई हो सकती है.

Generative AI with Large Language Models (AWS + DeepLearning.AI)

ChatGPT जैसे Large Language Models कैसे काम करते हैं, यह कोर्स सिखाता है. इसमें Prompt Engineering, Model Building और Fine-Tuning भी शामिल है. इस कोर्स को करने के बाद आप लाखों में कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस में High Score के लिए देखें परीक्षा का पैटर्न, 70 मार्क्स का आएगा पेपर

Previous article Deoghar News : रिखियापीठ में शतचंडी महायज्ञ शुरू, देवी दु्र्गा की भक्ति में डूबे 42 देशों के श्रद्धालु
Next article तीन साल से 10 लाख का ठगी कर फरार आरोपी बीरबल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel