[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance BCom करें या BCom Honours, जानें 12वीं के बाद क्या है बेहतर

BCom करें या BCom Honours, जानें 12वीं के बाद क्या है बेहतर

0
BCom करें या BCom Honours, जानें 12वीं के बाद क्या है बेहतर
BCom vs BCom Honours: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BCom vs BCom Honours: कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि  बीकॉम करें या बीकॉम ऑनर्स. दोनों ही डिग्रियां काफी पॉपुलर हैं और करियर के कई रास्ते खोलती हैं. लेकिन इनके सिलेबस, पढ़ाई के लेवल और फ्यूचर ऑप्शन में अंतर होता है. इसलिए सही सिलेक्शन न सिर्फ आपकी पढ़ाई को आसान बनाता है, बल्कि आगे चलकर नौकरी, प्रोफेशनल कोर्स (जैसे CA, CS, MBA) और कॉरपोरेट सेक्टर में सफलता की दिशा भी तय करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में (BCom vs BCom Honours) अंतर क्या है और किसमें करियर के ज्यादा स्कोप मौजूद है. 

BCom क्या है? 

BCom (बैचलर ऑफ कॉमर्स) एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है. इसे आमतौर पर 12वीं क्लास कॉमर्स स्ट्रीम से पास करने के बाद किया जाता है.  यह कोर्स 3 साल का होता है. BCom में कॉमर्स के कई बेसिक और जरूरी सब्जेक्ट जैसे  फाइनेंशियल अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, टैक्सेशन, बैंकिंग और इंश्योरेंस, कॉस्ट अकाउंटिंग और इकोनॉमिक्स शामिल होते है. 

BCom के बाद करियर ऑप्शन- 

  • अकाउंटेंट
  • बैंकिंग सेक्टर
  • टैक्स कंसल्टेंट
  • फाइनेंस एग्जीक्यूटिव
  • सरकारी नौकरी की तैयारी

BCom Honours क्या है? 

BCom Honours (बैचलर ऑफ कॉमर्स ऑनर्स) एक स्पेशलाइज्ड अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जो आमतौर पर 3 साल का होता है. यह BCom से थोड़ा अलग और अधिक गहराई वाला कोर्स माना जाता है. इसमें किसी एक सब्जेक्ट जैसे अकाउंटिंग, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स या टैक्सेशन को डिटेल से पढ़ाया जाता है. बीकॉम ऑनर्स में एडवांस अकाउंटिंग, कॉर्पोरेट अकाउंटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स (एडवांस लेवल), बिजनेस स्टैटिस्टिक्स और इनकम टैक्स और जीएसटी जैसे पढ़ाए जाने वाले मेन टॉपिक्स है. 

बीकॉम ऑनर्स में क्या खास होता है?

  • एक मुख्य विषय (Major Subject) पर फोकस
  • सिलेबस थोड़ा हार्ड और डिटेल में
  • एनालिटिकल और प्रैक्टिकल नॉलेज  पर ज्यादा ध्यान
  • प्रोजेक्ट वर्क और रिसर्च बेस्ड पढ़ाई

 BCom vs BCom Honours: कोर्स के फायदे 

BCom करने के फायदे BCom Honours करने के फायदे 
पढ़ाई का स्तर संतुलित और आसानकिसी एक क्षेत्र में मजबूत पकड़
साथ में CA, CS, CMA या MBA की तैयारी करने का समयकॉरपोरेट सेक्टर में बेहतर अवसर
बैंकिंग, सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर में अवसरMBA, MCom या विदेश में मास्टर्स के लिए मजबूत प्रोफाइल
आगे MCom या MBA जैसे कोर्स का विकल्पइंटरव्यू में स्पेशलाइजेशन का फायदा

यह भी पढ़ें: BBA करें या BBM, जानें मैनेजमेंट की दुनिया में कौन सा कोर्स है बेस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel