[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance मेडिकल फील्ड में इन जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा, जानें क्या आपकी जॉब है सेफ

मेडिकल फील्ड में इन जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा, जानें क्या आपकी जॉब है सेफ

0
मेडिकल फील्ड में इन जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा, जानें क्या आपकी जॉब है सेफ
मेडिकल फील्ड सांकेतिक तस्वीर

AI In Medical Field: आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हर सेक्टर का हिस्सा बनता जा रहा है. हेल्थकेयर, एजुकेशन, बैंकिंग से लेकर मीडिया तक, हर जगह AI प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है. कई सारे तो ऐसे जॉब्स हैं जिन पर खतरा मंडरा रहा है. आइए, जानते हैं कि मेडिकल फील्ड (Medical Field) में वो कौन से जॉब्स हैं, जिन पर AI का खतरा मंडरा रहा है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से मेडिकल फील्ड में बढ़ रहा है. AI मुख्य रूप से उन कामों को ऑटोमेट कर सकता है जो रूटीन, डेटा-बेस्ड और एडमिनिस्ट्रेटिव होते हैं. हालांकि, जिस जॉब में आदमी के इमोशन या क्रिटिकल थिकिंग जैसी क्षमता की जरूरत होती है, AI उसे रिप्लेस नहीं कर पाएगा.

AI Can Affect These Medical Field: इन मेडिकल जॉब्स पर पड़ सकता है असर

मेडिकल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट: डॉक्टर की बातों को लिखने का काम अब AI टूल्स तेजी से कर रहे हैं
डेटा एंट्री ऑपरेटर (हेल्थकेयर): मरीजों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स अब ऑटोमेटेड सिस्टम संभाल रहे हैं
रेडियोलॉजी असिस्टेंट: X-ray, MRI जैसी इमेज का शुरुआती विश्लेषण AI कर सकता है
फार्मेसी डिस्पेंसिंग स्टाफ: दवाइयों की पैकिंग और वितरण में ऑटोमेशन बढ़ रहा है
हेल्थकेयर एडमिन स्टाफ: अपॉइंटमेंट, बिलिंग और शेड्यूलिंग जैसे काम AI से हो रहे हैं

AI Cannot Affect These Medical Field: किन जॉब्स पर नहीं होगा ज्यादा असर?

  • डॉक्टर और सर्जन
  • नर्सिंग स्टाफ
  • काउंसलर और थेरेपिस्ट

ऊपर बताए गए जॉब रोल्स में आदमी के दिमाग की जरूरत पड़ती है. इन कामों में इंसान की समझ, इमोशन और सही फैसले लेने की क्षमता जरूरी होती है, जो AI पूरी तरह नहीं कर सकता.

कैसे करें बचाव?

AI मेडिकल फील्ड में बदलाव जरूर ला रहा है, लेकिन यह नौकरियां खत्म करने के बजाय उन्हें बदल रहा है. ऐसे में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी सीखकर खुद को अपस्किल करना होगा, ताकि वे फ्यूचर के साथ कदम से कदम मिला सकें.

इन स्किल्स को सीखें

AI मेडिकल फील्ड में तेजी से बदलाव ला रहा है, इसलिए सिर्फ ट्रेडिशिनल और किताबी ज्ञान से काम नहीं चलने वाला है. आपको टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है. इसके लिए ये स्किल्स सीखना फायदेमंद रहेगा-

  • Digital Health Tools: Electronic Health Records (EHR), Hospital Management Software का इस्तेमाल सीखें
  • Basic Data Analysis: मरीजों के डेटा को समझना और उसका सही उपयोग करना सीखें.
  • AI Tools की समझ: मेडिकल AI सॉफ्टवेयर, डायग्नोस्टिक टूल्स और ऑटोमेशन सिस्टम का उपयोग.
  • Telemedicine Skills: ऑनलाइन कंसल्टेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मरीजों से जुड़ने की क्षमता.
  • Communication Skills: मरीजों से बेहतर बातचीत और काउंसलिंग. यह AI नहीं कर सकता है.
  • Critical Thinking: जटिल केस में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करें.
  • Continuous Learning: नए मेडिकल ट्रेंड्स, रिसर्च और टेक्नोलॉजी को लगातार सीखते रहें

यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं पास हैं? इन सरकारी विभाग में मिल सकती है शानदार नौकरी

Previous article डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा, समय पर निष्पादन के दिए निर्देश
Next article आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद को मिली जमानत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel