[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance Navy Success Story: आसमान में गूंजेगी शेरनी बेटी की दहाड़, आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट

Navy Success Story: आसमान में गूंजेगी शेरनी बेटी की दहाड़, आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट

0
Navy Success Story: आसमान में गूंजेगी शेरनी बेटी की दहाड़, आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट
Navy Success Story

Navy Success Story: सेना में दिन-प्रतिदिन महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है. हाल ही में सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को नौसेना का फाइटर पायलट बनाया गया है और इसी के साथ वे नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. विशाखापत्तनम में उन्हें विंग्स ऑफ गोल्ड से नवाजा गया. पूनिया देश की तमाम लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. 

Navy Success Story: माता-पिता हैं शिक्षक 

आस्था मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के हिसावदा गांव की रहने वाली हैं. हालांकि, उनका पूरा परिवार मेरठ में रहता है. आस्था शिक्षक परिवार से आती हैं. उनके पिता जवाहर नवोदय विद्यालय में गणित के शिक्षक हैं और मां प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल. आस्था की पढ़ाई बघरा और मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्कूलों में हुई. शुरुआती पढ़ाई गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल से हुई और 12वीं तक की पढ़ाई के लिए आस्था एसडी पब्लिक स्कूल गईं. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन नौसेना के लिए हुआ.

 Navy Success Story: इस ब्रांच से किया है बीटेक

स्कूली पढ़ाई के बाद आस्था ने राजस्थान के जयपुर स्थित वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith Rajasthan) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (BTech In Computer Science) की पढ़ाई की. बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के बदले देश की सेवा करेंगी. इसी उद्देश्य के साथ आस्था पूनिया ने डिफेंस क्षेत्र को चुना. बीटेक के बाद आस्था ने एसएसबी (Services Selection Board) की कठिन परीक्षा पास की और इंटरव्यू  क्रैक कर लिया. इसके बाद मेडिकल और ट्रेनिंग की सभी प्रक्रिया पूरी कर वह भारतीय नौसेना में ऑफिसर बन गईं.

यह भी पढ़ें- IAS श्रुति शर्मा की सक्सेस स्टोरी, कैसे दूसरे प्रयास में बनीं अफसर

Navy Success Story: बचपन से देखा पायलट बनने का सपना

वहीं बीते शुक्रवार को आस्था को विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान दिया गया. ऐसा कहते हैं इस सम्मान से सम्मानित होना नौसेना का फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है. आस्था की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बहुत ही खुश हैं. उनके पिता ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आस्था बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखती थीं. जब भी वे घर की छत से कोई हवाई जहाज जाते देखती थीं तो काफी उत्सुकता के साथ उसे देखती थीं. पिता ने कहा कि आखिरकार आस्था ने अपने सपने को पूरा कर लिया. 

Navy Success Story: देशभर में लहराया जीत का परचम

आस्था इस वक्त सिर्फ मेरठ के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं. उन्होंने न सिर्फ अपने बचपन के सपने को हासिल किया बल्कि एक ऐसे सेक्टर में कदम रखा जहां सालों से पुरुषों का दबदबा है. उनकी इस सफलता पर पूरे पूनिया परिवार और देश को नाज है. परिवार ने हमेशा बेटी को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया. 

यह भी पढ़ें- UGC NET Result 2025 Update: लाखों छात्र को है यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार, जारी हो चुकी है आंसर की

Previous article चुनाव में फर्जी डिग्री का आरोप बेबुनियाद, हाई कोर्ट ने दी केशव मौर्य को क्लीन चिट
Next article Gopalganj News: ताजिया जुलूस में शामिल होने घर से निकला था युवक, गंडक नहर में मिला शव
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel