[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

0
Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?
Canada Work Permit

Canada Work Permit: कनाडा में काम करने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं, खासकर भारतीयों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है. कनाडा सरकार विदेशियों को देश के बाहर से वर्क परमिट के लिए आवेदन करने का नियम देती है, लेकिन कई ऐसे केस भी हैं जिनमें लोग कनाडा में रहते हुए ही वर्क परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन लोग कनाडा में रहकर वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

1. स्टडी या वर्क परमिट रखने वाले लोग

अगर आप कनाडा में पढ़ाई या नौकरी के लिए आए हैं और आपके पास वर्क या स्टडी परमिट है, तो आप नए वर्क परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि यह आवेदन आपके वर्तमान परमिट के एक्सपायर होने से पहले होना चाहिए. उदाहरण के तौर पर, विदेशी छात्र पढ़ाई खत्म कर ‘पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट’ (PGWP) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसी तरह, कोई वर्कर जब नौकरी बदलना चाहता है और नई कंपनी के लिए वर्क परमिट चाहता है, तो वह भी अप्लाई कर सकता है.

2. वर्क या स्टडी परमिट होल्डर के परिवार के सदस्य

कनाडा में वर्क या स्टडी परमिट वाले लोगों के परिवार के सदस्य जैसे पति/पत्नी, कॉमन-लॉ पार्टनर और बच्चे भी वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं. पर इस दौरान मुख्य परमिट होल्डर का स्टेटस वैध होना जरूरी है. उदाहरण के लिए, विदेशी छात्र के पति/पत्नी जिनके पास वैध स्टडी परमिट है, वे भी वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

3. PGWP के लिए आवेदन करने वाले छात्र

कनाडा में कुछ खास कोर्स करने वाले छात्र पढ़ाई पूरी होने के बाद 180 दिनों के अंदर PGWP के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस दौरान उनके पास वैध स्टडी परमिट होना जरूरी है. PGWP एक ओपन वर्क परमिट होता है, जिसका मतलब है कि इसे पाने वाला व्यक्ति कनाडा में किसी भी कंपनी के लिए काम कर सकता है. पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए PGWP सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.

4. वैध टेंपरेरी रेजिडेंट परमिट (TRP) पर रहने वाले लोग

जो लोग कम से कम छह महीने के लिए वैध TRP लेकर कनाडा में रह रहे हैं, वे भी वर्क परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उनके परिवार के सदस्य भी वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं. TRP उन लोगों को दिया जाता है जिन्हें कुछ खास कारणों से कनाडा में एंट्री नहीं मिलती, लेकिन विशेष परिस्थितियों में कनाडा में रहने की इजाजत दी जाती है.

5. परमानेंट रेजिडेंस (PR) के लिए आवेदन करने वाले

कनाडा में रहकर PR के लिए आवेदन करने वाले कुछ वर्ग भी वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इनमें कनाडा क्लास में स्पाउज या कॉमन लॉ पार्टनर, प्रोटेक्टेड पर्सन, रिफ्यूजी क्लास के तहत आवेदन करने वाले और मानवीय कारणों से कनाडा में रहने वाले लोग शामिल हैं. जरूरी है कि IRCC से उनकी PR एप्लिकेशन का acknowledgment (AOR) मिल चुका हो.

Also Read: Indian Army School: यहां से शुरू होती है अफसर बनने की राह, जानें Admission का आसान तरीका

Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच

Previous article Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने उठाया बड़ा कदम, बिहार भूमि सर्वे पर आया ये अपडेट…      
Next article बिहार के मदरसे में बच्चे को मौलाना ने दी क्रूर सजा, मुंह में डाल दी माचिस की जलती तीली
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel