[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education एयर होस्टेस को मिलती है कितनी सैलरी? वायरल पोस्ट ने खोला कमाई का राज 

एयर होस्टेस को मिलती है कितनी सैलरी? वायरल पोस्ट ने खोला कमाई का राज 

0
एयर होस्टेस को मिलती है कितनी सैलरी? वायरल पोस्ट ने खोला कमाई का राज 
केबिन क्रू सिमरन छतवाल (PC-इंस्टाग्राम)

Cabin Crew Salary: आज के समय में एविएशन सेक्टर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर केबिन क्रू या फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. हाल ही में दुबई की एयरलाइन Flydubai में काम करने वाली एक केबिन क्रू (Cabin Crew) सदस्य ने अपनी सैलरी का पूरा गणित सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया.

83,000 के करीब मिलती है सैलरी

केबिन क्रू सदस्य सिमरन छतवाल के अनुसार, Flydubai में केबिन क्रू की बेसिक सैलरी लगभग 3,200 दिरहम (AED) प्रति महीने होती है, भारतीय रुपये में ये करीब 83,000 होगी. इसके अलावा उड़ान के हर घंटे के लिए अलग से भुगतान किया जाता है. आमतौर पर केबिन क्रू सदस्य महीने में 100 से 120 घंटे तक उड़ान भरते हैं, जिससे उनकी कमाई और बढ़ जाती है.

भत्तों से बढ़ती है आय

केबनि क्रू ने बताया कि सैलरी के अलावा स्टाफ को लेओवर अलाउंस, हाउसिंग अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्टेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सुविधाओं और भत्तों को मिलाकर टोटल सैलरी में बढ़ोत्तरी हो जाती है.

3 लाख से ज्यादा तक पहुंच सकती है कमाई

वायरल पोस्ट के अनुसार, उड़ान के घंटे, रूट और लेओवर के आधार पर एक केबिन क्रू सदस्य की मासिक कमाई 14,000 से 15,000 दिरहम तक पहुंच सकती है. भारतीय मुद्रा में यह लगभग 3 लाख से 3.5 लाख प्रति महीने के बराबर होते हैं. हालांकि यह आय हर महीने उड़ान के शेड्यूल के अनुसार बदल सकती है.

क्यों चर्चा में है यह पोस्ट?

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने केबिन क्रू की लाइफस्टाइल, नौकरी के रिस्क और सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर सवाल पूछे. कई यूजर्स ने कहा कि इस पोस्ट ने एविएशन इंडस्ट्री की कमाई को लेकर उनकी जिज्ञासा को दूर किया है. बहुत से यूजर्स ने इतनी अच्छी सैलरी का सुनकर पूछा कि वे कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आसमान में उड़ने से पहले बेलने पड़ते हैं पापड़! जानिए कितना मुश्किल है भारत में पायलट बनना

Previous article ओमान तट के पास जहाज पर कैसे हुई भारतीय नागरिक की मौत? परिजनों ने शिपिंग कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप
Next article सूखा नशा युवा पीढ़ी के भवष्यि को कर रहा खराब : मिन्नत रहमानी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel