[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BSEB Bihar Board 2025 Date Sheet Out: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का डेटशीट जारी, ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 2025 Date Sheet Out: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का डेटशीट जारी, ऐसे करें चेक

0
BSEB Bihar Board 2025 Date Sheet Out: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का डेटशीट जारी, ऐसे करें चेक
BSEB Results 2025

BSEB Bihar Board 2025 Date Sheet Out: बिहार बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षाओं की डेटशीट आज दोपहर जारी कर दी गई है. बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज दोपहर 1 बजे वार्षिक परीक्षा कैलेंडर की घोषणा की. परीक्षा की पूरी डेटशीट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है. इस बार, बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी. वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 01 फरवरी 2025 से आरंभ होंगी. छात्र अब अपनी तैयारी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं. परीक्षा के संबंध में किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें.

कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड की डेटशीट?

  • सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • आपको होमपेज पर डेटशीट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में डेटशीट आ जाएगा, देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

Bihar Board टॉपर को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल अपनी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि प्रदान करता है. इस साल बोर्ड ने इस पुरस्कार राशि में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की है कि अब प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों को एक लाख रुपये की जगह दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह बदलाव छात्रों को अधिक प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया है. यह कदम न केवल टॉपर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा. इसके अलावा, यह घोषणा छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है.

बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Free Of Cost Education: इस स्कूल में 12वीं तक फ्री में होती है पढ़ाई, यहां देखें डिटेल्स

Also Read: Bihar Board Model Test Paper: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए सैंपल पेपर, ऐसे करें चेक


Previous article Saira Banu Health Update: इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं सायरा बानो, जानें अब कैसी है तबीयत
Next article CM नीतीश ने गोपालगंज को दी 60 करोड़ की सौगात, रखी दुग्ध उत्पादन संयंत्र की आधारशिला  
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel