[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BPSC 70वीं मेंस परीक्षा की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

BPSC 70वीं मेंस परीक्षा की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

0
BPSC 70वीं मेंस परीक्षा की तिथि घोषित, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन
BPSC 70th Mains Admit Card 2025

BPSC 70th Mains Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम कराने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार दो महीने से जारी है. इस बीच आयोग ने बुधवार को मुख्य परीक्षा (मेंस) की तिथि जारी कर दी, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया है.

21 फरवरी से आवेदन, 25 अप्रैल से मेंस परीक्षा

BPSC ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि 70वीं मेंस परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक पटना के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी. आयोग के इस फैसले से प्रदर्शनकारी छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया है, जो पहले पीटी परीक्षा के कथित अनियमितताओं के कारण इसे रद्द कराने की मांग कर रहे हैं.

गर्दनीबाग में प्रदर्शन तेज, 40 बसों का इंतजाम

प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने मोइनुल हक स्टेडियम के पास 40 बसों की व्यवस्था की है. जिससे छात्रों को गर्दनीबाग भेजा जाएगा. आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक री-एग्जाम की घोषणा नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

Also Read: बिहार के इस जिले में खुलेगा राज्य का 20वां मेडिकल कॉलेज, लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

खान सर बोले थे- ‘BPSC डरी हुई है’

लोकप्रिय शिक्षक खान सर भी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा, “BPSC इतनी डरी हुई क्यों है? सिर्फ तीन दिनों में आयोग ने तीन नोटिस जारी कर दिए। यह दिखाता है कि वे खुद भी दवाब में हैं. हम किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे. री-एग्जाम लेकर ही रहेंगे.” लेकिन इसी प्रदर्शन के बीच BPSC ने मेंस की तिथि जारी कर दिया है.

एजुकेशन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Jharkhand Weather: झारखंड के 11 जिलों में कल बारिश के आसार, न्यूनतम पारा भी बढ़ेगा
Next article Prediction By Birth Time: जन्म का समय तय करता है आपकी सफलता का रास्ता, जानें इसका राज
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel