[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Board Exam preparation 2026 : स्मार्ट स्टडी प्लान से बनेगा टॉपर बनने का रास्ता

Board Exam preparation 2026 : स्मार्ट स्टडी प्लान से बनेगा टॉपर बनने का रास्ता

0
Board Exam preparation 2026 : स्मार्ट स्टडी प्लान से बनेगा टॉपर बनने का रास्ता
Board Exam preparation 2026

Board Exam preparation 2026 : बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं. छात्र पूरे फोकस के साथ अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. ऐसे कई छात्र हैं, जो बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने का इरादा रखते हैं और इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन, इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ एक सुनियोजित रणनीति की भी आवश्यकता है.

तैयार करें एक एरर नोटबुक

बोर्ड परीक्षा में अधिकतम स्कोर पाने का एक प्रभावी मंत्र है एरर नोटबुक तैयार करना. आप जब भी मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, तो उनमें होनेवाली गलतियों को इस नोटबुक में दर्ज करें. चाहे वह गणित का कोई फार्मूला हो, विज्ञान की कोई रासायनिक अभिक्रिया या अंग्रेजी में व्याकरण की त्रुटि, सब कुछ इस एरर नोटबुक में लिखें. इस नोटबुक का नियमित रिवीजन आपको परीक्षा के दौरान वह गलतियां दोहराने से बचायेगा और आपकी सटीकता में जबरदस्त सुधार लायेगा.

रटें नहीं, समझने पर दें जोर

बोर्ड परीक्षाओं में अब रटने की क्षमता के बजाय एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न ज्यादा पूछे जा रहे हैं. ऐसे में अपने बेसिक को मजबूत करें. यदि आपको सिद्धांत समझ आ गया है, तो आप कठिन-से-कठिन प्रश्न भी अपनी भाषा में हल कर लेंगे. केवल क्लास नोट्स पढ़ना काफी नहीं है. विज्ञान और गणित जैसे विषयों के लिए न्यूमेरिकल्स का निरंतर अभ्यास करें. मॉक टेस्ट दें और उत्तरों को अपने शिक्षक से चेक करवाएं. इससे आपको पता चलेगा कि समय प्रबंधन सही है या नहीं और किन क्षेत्रों में अधिक सुधार की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें : Board Exam preparation : मोबाइल को पढ़ाई में बाधक नहीं, बनाएं स्मार्ट साथी

किसी भी अध्याय को कम न आंकें

विषयों की तैयारी में निश्चित रूप से आप उन टॉपिक्स को अधिक समय दें, जो बार-बार पूछे जाते हैं, लेकिन किसी भी अध्याय को पूरी तरह छोड़ने की गलती न करें. कभी-कभी सबसे आसान समझे जाने वाले चैप्टर से भी घुमावदार सवाल पूछे जा सकते हैं. आपकी तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि सिलेबस का कोई भी कोना अनछुआ न रहे.

सफलता के अन्य सूत्र

बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुशासन बेहद महत्वपूर्ण है. एक सुव्यवस्थित टाइम-टेबल बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें. पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे अंतराल लें ताकि दिमाग तरोताजा रहे. स्वस्थ आहार और पर्याप्त नींद भी आपकी एकानाता बढ़ाने में मदद करेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel