[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BIT Mesra: 34वें दीक्षांत समारोह में सात कैंपस के कुल 2715 विद्यार्थियों के बीच बंटेगी डिग्री

BIT Mesra: 34वें दीक्षांत समारोह में सात कैंपस के कुल 2715 विद्यार्थियों के बीच बंटेगी डिग्री

0
BIT Mesra: 34वें दीक्षांत समारोह में सात कैंपस के कुल 2715 विद्यार्थियों के बीच बंटेगी डिग्री
BIT Mesra Convocation Ceremony

BIT Mesra Convocation Ceremony: बीआइटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को जीपी बिरला ऑडिटोरियम में होगा. समारोह में बीआइटी मेसरा मेन कैंपस समेत अन्य छह ऑफ कैंपस-बीआइटी एक्सटेंशन लालपुर, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा, देवघर, पटना, नोयडा व जयपुर के सफल कुल 2715 विद्यार्थियों के बीच डिग्री बांटी जायेगी. समारोह संस्था के जीपी बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इनके हाथों संस्था के विभिन्न संकाय के सर्वश्रेष्ठ 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम के संस्थापक निदेशक सह एयरो स्पेस साइंटिस्ट पद्मभूषण डॉ बयराना नागप्पा सुरेश बतौर विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. यह बातें गुरुवार को डीन एकेडमिक डॉ सुदीप दास ने बीआइटी एक्सटेंशन लालपुर में आयोजित प्रेस मीट के दौरान कही. उन्होंने बताया कि समारोह में बीआइटी मेसरा समूह से पासआउट हो रहे विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे डिग्री बांटी जायेगी. इसमें कुल 1824 यूजी डिग्री, 636 पीजी डिग्री, 152 डिप्लोमा और 103 पीएचडी डिग्री शामिल है. इस अवसर पर बीआइटी मेसरा के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ रितेश सिंह, सहायक प्राध्यापक मृणाल पाठक व प्रीति माला उपस्थित थीं.

बीआइटी मेसरा मेन कैंपस के 1300 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

समारोह में बीआइटी मेसरा से सत्र 2020-24 में बीइ, बीटेक व बीआर्क, बीएससी, एमटेक व एमएससी, एमबीए व पीएचडी का कोर्स पूरा कर रहे 1300 विद्यार्थियों को डिग्री सौंपी जायेगी. इनमें यूजी की 788, पीजी की 422 और पीएचडी की 90 डिग्री शामिल है. इसके अलावा बीआइटी मेसरा देवघर ऑफ कैंपस के कुल 146, बीआइटी मेसरा लालपुर एक्सटेंशन के कुल 481, बीआइटी मेसरा पटना ऑफ कैंपस के कुल 267, बीआइटी मेसरा नोयडा ऑफ कैंपस के कुल 149, बीआइटी मेसरा जयपुर ऑफ कैंपस के कुल 195 और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा के 177 (152 डिप्लोमा और 25 यूजी) विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी. दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 17 अगस्त 2023 से आठ अक्तूबर 2024 के बीच आयोजित सभी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेंगी. समारोह का रजिस्ट्रेशन पूरा कर चुके विद्यार्थी मुख्य आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा में अपनी डिग्री हासिल करेंगे.

Also Read: PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

Also Read: ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में SI और कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, यहां देखें प्रोसेस

Previous article सिंधीपाड़ा गुरुद्वारा में मनायी गयी गुरु नानक देव जी की जयंती
Next article सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel