[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल

Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल

0
Bihar School Timing: बदल गई बिहार के स्कूलों की टाइमिंग, इतने बजे से चलेगी क्लास, देखें नया टाइम टेबल
Bihar School Timing (Pic Credit: unsplash)

Bihar School Timing: बिहार के शिक्षा विभाग की तरफ से नया टाइम टेबल जारी किया गया है. बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया गया है. इस निर्देश के अनुसार बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग कल यानी 7 अप्रैल 2025 से बदल दी गई है. बता दें कि यह फैसला जून तक के लिए लिया गया है. यह आदेश पूरे राज्य के सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगा.

Bihar School Timing: क्या रहेगी स्कूलों की टाइमिंग?

बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, स्कूलों की टाइमिंग सुबह 06:30 बजे से होगी. वहीं, कक्षाएं 12:30 बजे दोपहर तक ही चलेंगी. बता दें कि, गर्मी के चलते सभी कक्षाएं 6 घंटे की ही चलेगी. बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक के लिए गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन हेतु निर्धारित नया टाइम टेबल दिया गया है. स्कूलों की पूरी टाइमिंग नीचे टेबल में देख सकते हैं.

क्रमसमयगतिविधि / घंटी
106:30 AMविद्यालय शुरू होने का समय
206:30 AM – 07:00 AMप्रार्थना आदि
307:00 AM – 07:40 AMपहली घंटी
407:40 AM – 08:20 AMदूसरी घंटी
508:20 AM – 09:00 AMतीसरी घंटी
609:00 AM – 09:40 AMमध्यांतर / MDM
709:40 AM – 10:20 AMचौथी घंटी
810:20 AM – 11:00 AMपांचवीं घंटी
911:00 AM – 11:40 AMछठी घंटी
1011:40 AM – 12:20 PMसातवीं घंटी (छात्रों के लिए छुट्टी)
1112:20 PM – 12:30 PMशिक्षकों की समीक्षा व योजना कार्य

नए टाइम टेबल के अनुसार इसमें 71,863 प्रारंभिक और 9,360 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह नियम लागू होगा. मार्निंग में विद्यालयों के संचालन की व्यवस्था एक जून यानी गर्मी की छुट्टी होने के पूर्व तक बनी रहेगी. इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी किया गया था.

पढ़ें: BSPHCL Recruitment 2025: बिहार में 12वीं के बाद कैसे मिलती है बिजली विभाग में नौकरी, सैलरी लाखों में

Previous article Saran News : बढ़ती गर्मी, लू और धूल से जन जीवन अस्त-व्यस्त
Next article Heat Wave: IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया येलो अलर्ट, अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम, उत्तर भारत में लू का प्रकोप
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel