[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education कॉलेज कैंटीन में Pizza, समोसा खाने से पहले 100 बार सोचेंगे, यूनिवर्सिटी की नई पहल, बदलेगा मेन्यू

कॉलेज कैंटीन में Pizza, समोसा खाने से पहले 100 बार सोचेंगे, यूनिवर्सिटी की नई पहल, बदलेगा मेन्यू

0
कॉलेज कैंटीन में Pizza, समोसा खाने से पहले 100 बार सोचेंगे, यूनिवर्सिटी की नई पहल, बदलेगा मेन्यू
बिहार की यूनिवर्सिटी में लगेंगे ऑयल बोर्ड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Bihar Colleges Oil Board and Sugar Board: अब बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कैंपस में छात्रों को स्वस्थ खानपान की आदतों से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत यूनिवर्सिटी में Oil Board और Sugar Board लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य है छात्रों को लाइफस्टाइल की बीमारियों जैसे कि मोटापे से बचाना. साथ ही छात्रों को संतुलित डाइट को लेकर अवगत कराना. 

Bihar Colleges Oil Board and Sugar Board: कैफेटेरिया में बदलेगा मेन्यू 

यूजीसी (UGC) के नए निर्देशों के तहत कैंपस की कैंटीन और हॉस्टल मेस में परोसे जाने वाले भोजन की तेल और शुगर की मात्रा की जानकारी छात्रों को दी जाएगी. यानी, पिज्जा, समोसा, पकौड़ा, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज या बर्गर खाते समय यह भी पता चलेगा कि वे कितनी कैलोरी, तेल और शुगर ग्रहण कर रहे हैं. इसके लिए कैंटीन और मेस में स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित की जाएगी.

Bihar Colleges Oil Board and Sugar Board: ऑयल-शुगर बोर्ड और जंक फूड का डिस्प्ले

यूजीसी सचिव प्रो. मनीष जोशी ने सभी राज्यों के सचिवों और मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंधन संस्थानों सहित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशकों को पत्र लिखकर इस अभियान को लागू करने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में हॉस्टल, कैफेटेरिया, मेस, कक्षाओं और कॉरिडोर में “ऑयल और शुगर बोर्ड” (Oil And Sugar Board) लगाए जाएं. इन बोर्ड्स पर रोजाना परोसे जाने वाले भोजन में तेल और शुगर की मात्रा की जानकारी दी जाएगी.

छात्रों की आदत में सुधार का उद्देश्य 

साथ ही, कैंपस में बिकने वाले डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और जंक फूड के पैकेट व बोतलों का डिस्प्ले भी अनिवार्य होगा. इसका मकसद यह है कि छात्र यह समझ सकें कि ऐसे खाद्य पदार्थ उनकी सेहत पर किस तरह असर डाल सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम छात्रों की खानपान की आदतों में सुधार लाएगा और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति और जागरूक बनाएगा.

CBSE Oil Board: सीबीएसई ने भी शुरू किया था इस तरह का कैंपन 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सीबीएसई के स्कूलों में इस तरह का कैंपन शुरू किया गया था. इसके तहत स्कूल के बच्चों के बीच स्वस्थ्य जीवन को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में विजुअल्स लगाए जाने का निर्देश दिया गया था. देश में बच्चों के बढ़ते मोटापे को लेकर यह कदम उठाया गया था. 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Colleges: राज्य के 9 विश्वविद्यालयों में नामांकन की रफ्तार धीमी, हजारों सीटें खाली

Previous article बिहार के इस जिले को जल्द मिलेगा अपना एयरपोर्ट, एक सप्ताह में होगा टेंडर
Next article New Born Baby Names Boy Hindu: इस सीक्रेट लिस्ट में हैं वो नाम जो आपके बेटे को बनाएंगे भीड़ से अलग
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel