[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Bihar Board Wallah Topper 2025: गांव से तय किया टॉपर बनने का सफर, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर आशुलता को शानदार मार्क्स

Bihar Board Wallah Topper 2025: गांव से तय किया टॉपर बनने का सफर, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर आशुलता को शानदार मार्क्स

0
Bihar Board Wallah Topper 2025: गांव से तय किया टॉपर बनने का सफर, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर आशुलता को शानदार मार्क्स
Bihar Board Wallah Topper 2025

Bihar Board Wallah Topper 2025: जब इरादे मजबूत हों और मेहनत व आत्मविश्वास साथ हो, तो छात्र कठिन हालात में भी सफलता पा सकते हैं. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आते ही हर ओर बिहार बोर्ड वाला की चर्चा होने लगी है. बिहार बोर्ड वाला क्लास ने इस साल कई टॉपर दिए हैं. इन्ही टॉपर्स में एक नाम आशुलता का भी शामिल है. बिहार बोर्ड 10वीं में आशुलता को 439 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

Bihar Board Wallah Topper 2025: आशुलता बिहार बोर्ड में शामिल

बिहार बोर्ड वाला से पढ़ाई करके औरंगाबाद जिले की रहने वाली आशुलता को शानदार मार्क्स प्राप्त हुआ है. आशुलता कहती हैं कि बिहार बोर्ड 2025 की 10वीं की परीक्षा में 500 में से 439 अंक हासिल कर शानदार सफलता पाई है. प्रभात खबर की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने 10वीं की पूरी पढ़ाई Physics Wallah के ब्रांच Bihar Board Wallah से की.

जोश बैच से पढ़ाई

बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में शामिल आशुलता कहती हैं कि मैंने ‘जोश’ बैच में पढ़ाई की थी, जहां टीचर्स का काफी समर्थन मिला. मैं पहले एक एवरेज छात्र था, लेकिन 9वीं कक्षा से मैंने मेहनत करनी शुरू कर दी. उन्होंने आगे Bihar Board Wallah के बारे में बताते हुए कहा कि ऑनलाइन क्लास में पढ़ते हुए हम कमेंट के माध्यम से अपने सवाल पूछ लेते थे और लाइव क्लास के दौरान ही टीचर हमारे सवालों का तुरंत जवाब देते थे.

आशुलता ने Bihar Board Wallah से ऑनलाइन कोचिंग ली और उसकी मदद से शानदार अंक प्राप्त किए. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल में 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्रों ने बिहार बोर्ड वाला क्लासेस (Bihar Board Wallah Classes) की मदद से टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

आशुलता बताती हैं कि उनके घर के आस-पास कोई बड़ी कोचिंग नहीं थी. स्कूल से भी कुछ खास मदद नहीं मिल पा रही थी. ऐसे में उन्होंने बिहार बोर्ड वाला का ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन किया. आशुलता को बिहार बोर्ड में संस्कृत सबसे कठिन लगता था. बिहार बोर्ड वाला की मदद से उन्हें संस्कृत आसान लगने लगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Board Topper 2025: किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर

Previous article प्रभात पड़ताल: नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की रैंकिंग में फिसला कटिहार
Next article नहीं पहुंची पर्याप्त लीची, थमे पार्सल वैन के पहिये
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel