[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education 12वीं पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप के लिए खोला पोर्टल

12वीं पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप के लिए खोला पोर्टल

0
12वीं पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप के लिए खोला पोर्टल
छात्राओं की AI जेनरेटेड तस्वीर

Bihar Board 12th Scholarship 2026: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत पात्र छात्राएं अब Medhasoft पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं. विभाग के अनुसार पोर्टल 25 मई 2026 से खुल चुका है. हालांकि, शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक आवेदन करने की लास्ट डेट की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें

शिक्षा विभाग ने छात्राओं और अभिभावकों से आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है. पोर्टल पर छात्राओं का जिला वाइज और संस्थान वाइज डिटेल्स पहले ही अपलोड कर दिया गया है, इसलिए छात्राओं को लॉगिन कर अपनी जानकारी की जांच करनी होगी.

आवेदन के लिए जरूरी जानकारी

  • आवेदन एवं सत्यापन पोर्टल: medhasoft.bihar.gov.in
  • पोर्टल 25 मई 2026 से खुला
  • लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या एवं डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी
  • इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्राप्त फुल मार्क्स के जरिए भी लॉगिन किया जा सकेगा
  • लॉगिन के बाद बैंक डिटेल भरनी होगी

बैंक डिटेल्स में क्या-क्या भरना होगा?

  • बैंक अकाउंट नंबर
  • ब्रांच का नाम
  • IFSC कोड
  • आधार नंबर

शिक्षा विभाग ने जारी किए जरूरी निर्देश

  • बैंक खाता छात्रा के खुद के नाम पर होना चाहिए
  • बैंक खाता आधार से Seeded होना अनिवार्य है
  • खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिहार स्थित शाखा में होना चाहिए

शिक्षा विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको अप्लाई करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप बिहार सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 8986294256, 9534547098, 8298406704. इसी के साथ आप ई-मेल भी कर सकते हैं- Email: mkuyinter2022@gmail.com

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड ने मानी कॉपियों की अदला-बदली की गलती, कहा: जल्द सुधरेंगे छात्रों के मार्क्स

Previous article सीतामढ़ी: 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article वर्किंग डे पर ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पलटी बाजी, 12वें दिन की कमाई में आया उछाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel