[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Best Countries for Work: सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी! जॉब के लिए बेस्ट हैं ये दो देश

Best Countries for Work: सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी! जॉब के लिए बेस्ट हैं ये दो देश

0
Best Countries for Work: सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी! जॉब के लिए बेस्ट हैं ये दो देश
Best Countries for Work

Best Countries for Work: सोचिए एक ऐसी नौकरी जहां हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करना हो, छुट्टियां भरपूर मिलें और फैमिली टाइम भी बना रहे. ऑफिस का तनाव घर न पहुंचे और जिंदगी आराम से चले. ऐसा सपना सच होता है नीदरलैंड और नॉर्वे जैसे देशों में, जहां वर्क कल्चर लोगों की खुशी और सेहत को प्राथमिकता देता है.

नीदरलैंड में सिर्फ 4 दिन का वर्किंग वीक

नीदरलैंड को दुनिया के सबसे बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस वाले देशों में गिना जाता है. यहां लोग औसतन हफ्ते में सिर्फ 32 घंटे काम करते हैं. चार दिन काम करने का चलन बहुत आम है और इसके बावजूद पूरी सैलरी मिलती है. हर साल 20 दिन की छुट्टी मिलती है. मां बनने पर 16 हफ्ते की पेड लीव और पिता को भी एक हफ्ते की छुट्टी मिलती है. अगर ज्यादा छुट्टी चाहिए, तो वो भी मिल सकती है, लेकिन बिना सैलरी के.

नॉर्वे में साल भर की छुट्टी और बोनस भी

नॉर्वे में हफ्ते में औसतन 37.5 घंटे काम किया जाता है. यहां हर साल 5 हफ्ते की छुट्टियां मिलती हैं. इसके अलावा पिछले साल की कमाई पर 10.2% बोनस भी दिया जाता है, जिसे “हॉलिडे मनी” कहा जाता है. अगर ओवरटाइम करना पड़े तो 40% एक्स्ट्रा सैलरी मिलती है, लेकिन साल भर में 200 घंटे से ज्यादा ओवरटाइम की अनुमति नहीं है.

सबसे खास बात यह है कि बच्चे के जन्म पर माता-पिता 49 हफ्तों की पेड लीव ले सकते हैं और चाहें तो 10 हफ्ते बिना सैलरी के और छुट्टी ले सकते हैं.

भारत में स्थिति थोड़ी अलग

भारत में वर्क कल्चर थोड़ा ज्यादा मेहनत वाला है. यहां निजी कंपनियों में लोग हफ्ते में 48 से 72 घंटे तक काम करते हैं. सरकारी नौकरियों में ये समय 35 से 40 घंटे होता है. छुट्टियां भी अलग-अलग होती हैं — आमतौर पर 15 से 20 दिन. मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) भारत में 26 हफ्तों का होता है, जबकि पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) कुछ कंपनियों में 5 से 15 दिन का होता है.

Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम

Also Read: JNU ने विदेशी छात्रों की फीस में की भारी कटौती, 80% तक कम हुआ ट्यूशन फीस

Previous article  Matcha Recipe: घर आए दोस्तों को करना है खुश, तो झट से बनाइए ये कैफ़े-स्टाइल माचा
Next article Laughter Chefs 2 में पंडितों के सामने कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा, जल्द होगी करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी?
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel