[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Best BTech College: यूपी के इस कॉलेज में बना रिकॉर्ड, 1 दिन में 579 जॉब ऑफर, Google माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी

Best BTech College: यूपी के इस कॉलेज में बना रिकॉर्ड, 1 दिन में 579 जॉब ऑफर, Google माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी

0
Best BTech College: यूपी के इस कॉलेज में बना रिकॉर्ड, 1 दिन में 579 जॉब ऑफर, Google माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी
सर्वश्रेष्ठ बीटेक कॉलेज

Best BTech College in Hindi: भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्यों वह देश-विदेश की शीर्ष कंपनियों की पहली पसंद बना हुआ है. दिसंबर 2024 में हुए कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान ने कई कीर्तिमान बनाए. प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत पहले ही दिन जबरदस्त रही, जब कुल 579 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले, जिनमें से 199 को पहले से ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिल चुका था. वहीं, 13 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से सीधे ऑफर मिला, जो IIT कानपुर की ग्लोबल पहचान और उसके प्लेसमेंट को दिखाती है. (Best BTech College in Hindi)

IIT Kanpur Placement 2025: पहले दिन ही 74 कंपनियां पहुंचीं थी कैंपस

IIT कानपुर की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पहले दिन ही 74 बड़ी कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया था. इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, डेटाब्रिक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, एसएलबी और ड्यूश बैंक जैसी दुनियाभर की जानी-मानी कंपनियां शामिल थीं. इन कंपनियों ने IIT कानपुर के छात्रों को शानदार सैलरी पैकेज के साथ नौकरी ऑफर की. (IIT Kanpur Placement 2025 in Hindi)

पढ़ें: JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड में रैंक 30,000 तक पहुंचा तो भी चिंता नहीं! ये हैं आपके लिए बेहतरीन IITs और कोर्स

MBA छात्रों को भी अच्छे ऑफर

आईआईटी कानपुर के एमबीए प्रोग्राम का प्रदर्शन प्लेसमेंट 2024 में बेहद सराहनीय रहा. इस वर्ष छात्रों को आकर्षक जॉब ऑफर मिले, जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज 24 लाख प्रति वर्ष रहा. वहीं औसत सैलरी 18.2 लाख और मीडियन सैलरी 19.9 लाख प्रति वर्ष दर्ज की गई. इसके अलावा एमबीए बैच 2022-24 के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्लेसमेंट भी काफी सफल रहा, जिसमें कई नामी और नई बड़ी कंपनियों ने भागीदारी की. यह परिणाम संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और कॉर्पोरेट कनेक्ट को दर्शाता है. 

Best BTech College: छात्रों को क्यों मिलती है इतनी बड़ी सफलता?

IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT बीएचयू और IIT बॉम्बे जैसे संस्थानों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल शानदार रहता है. इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को न सिर्फ देश की, बल्कि विदेश की भी टॉप कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है. इससे छात्रों को डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढने की चिंता नहीं करनी पड़ती. IIT खड़गपुर, IIT बॉम्बे और IIT बीएचयू के कई छात्रों को करोड़ों के पैकेज भी मिले हैं.  इससे यह साबित होता है कि IIT के छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक पूरी तरह से तैयार होते हैं. 

पढ़ें: Success Story: 500 बार रिजेक्ट हुए, लेकिन नहीं मानी हार, Tier-III कॉलेज के सागर कुमार ने Google में पाई ड्रीम जॉब

इंटरनेशनल लेवल पर भी मजबूत पहचान

IIT कानपुर से 13 छात्रों को इंटरनेशनल कंपनियों से जॉब ऑफर मिलना यह दिखाता है कि यहां के छात्र सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel