[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education कौन थी अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली लेडी पायलट? विदेश से ट्रेनिंग, इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई 

कौन थी अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली लेडी पायलट? विदेश से ट्रेनिंग, इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई 

0
कौन थी अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली लेडी पायलट? विदेश से ट्रेनिंग, इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई 
Baramati Plane Crash: शांभवी पाठक (क्रेडिट-लिंक्डइन)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के सीनियर लीडर अजित पवार (Ajit Pawar) का विमान हादसे में निधन हो गया है. इस विमान में अजित पवार समेत 5 लोग थे. जान जाने वालों में एक नाम पायलट शांभवी पाठक (Pilot Shambhavi Pathak) का भी था. शांभवी विदेश से ट्रेनिंग लेकर भारत लौंटी थीं.

कौन हैं शांभवी पाठक, कहां से हुई पढ़ाई?

शांभवी की शुरुआती पढ़ाई Air Force Bal Bharti School दिल्ली से हुई है. पायलट बनने के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया. New Zealand International Commercial Pilot Academy से कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग ली.

भारत लौटकर इस यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

भारत लौटने के बाद शांभवी ने मुंबई यूनिवर्सिटी (Mumbai University) से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की. भारत लौटकर शांभवी ने एविएशन में बहुत सी ट्रेनिंग ली.

DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस

उन्होंने अपने करियर को मजबूत करने के लिए जरूरी बारीकियां सीखी. Madhya Pradesh Flying Club से ट्रेनिंग. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल (DGCA) एविएशन की ट्रेनिंग ली और कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया. ये उनके करियर को शुरुआत करने के लिए बड़ी उपलब्धि थी. उन्होंने ‘फ्रोजन एटीपीएल’ भी पूरा किया, जिसे एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है. साथ ही फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की रेटिंग भी हासिल किया.

VIP जेट उड़ाती थीं शांभवी

शांभवी आमतौर पर VIP और बिजनेसमैन का जेट उड़ाती थीं. वे 2022 से VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं. ऐसे विमान को उड़ाने वाले पायलट को हर महीने करीब 3-4 लाख रुपये की सैलरी मिलती है.

यह भी पढ़ें- क्लासरूम से कैबिनेट तक, जानिए Ajit Pawar का बचपन और लीडरशिप जर्नी

Previous article Dal Sprouts Kebab Recipe: बिना डीप फ्राई किए बनाएं हेल्दी और चटपटे दाल स्प्राउट कबाब, एक बार खाएंगे तो भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स
Next article आधुनिक खेती की सौगात, गढ़वा में किसान मेला का होगा आयोजन, उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा सम्मान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel