[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education माइग्रेन, सर्वाइकल, Poor Eyesight, बन गया है रोज का साथी, महिला ने खोले बैंक की नौकरी के राज 

माइग्रेन, सर्वाइकल, Poor Eyesight, बन गया है रोज का साथी, महिला ने खोले बैंक की नौकरी के राज 

0
माइग्रेन, सर्वाइकल, Poor Eyesight, बन गया है रोज का साथी, महिला ने खोले बैंक की नौकरी के राज 
Bank Jobs: बैंक की प्रतीकात्मक तस्वीर, काले घेरे में सोशल मीडिया वाली महिला

Bank Jobs: भारत के युवा चाहते हैं कि वे सरकारी नौकरी करें. सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा भी बहुत सारी सुविधाएं होती हैं जैसे कि DA, HRA और कई सारी लीव्स. यही कारण है कि युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करते हैं. लेकिन इन दिनों प्राइवेट की ही तरह सरकारी नौकरी में टॉक्सि कल्चर और वर्क लाइफ बैलेंस की बात हो रही है. एक महिला ने वीडियो बनाकर अपनी सरकारी नौकरी की परेशानी बताई तो लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे.

29 साल में ही बूढ़ी हो चुकी हूं

X पर एक महिला ने वीडियो के जरिए बताया कि सरकारी नौकरी, खासकर बैंक की नौकरी में क्या-क्या दिक्क्तें आती हैं. उन्होंने कहा 8 साल से सरकारी नौकरी कर रही हूं. 21 साल की थी जब बैंक की नौकरी कर रही हूं और अब 29 साल की हो गई हूं. मुझे इसी उम्र में सारी बीमारियां हो रखी हैं, सर्वाइकल, माइग्रेन. चश्मा लग गया है. दाएं आंख से कम दिखता है.

बैंक कर्मी ने आगे कहा कि इस उम्र में जहां और लोग खुद को यंग फील करते हैं, वहीं मैं खुद को बूढ़ा महसूस करती हूं. कुछ करने का मन नहीं करता है. बैंक की नौकरी से मेरा मन भर गया है. इसलिए कॉन्टेंट क्रिएशन कर रही हूं. I Hope सब अच्छा रहे.

16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं ये वीडियो

@hellobanker_in आईडी से ये पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट पर खबर लिखने तक 16 हजार के करीब व्यूज हैं और इसे 265 लोगों ने लाइक किया है. इसे अब तक 86 लोगों ने रि-पोस्ट किया है.

नौकरी छोड़ कॉन्टेंट क्रिएशन करने की सलाह

इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इन सब परेशानी के बाद भी सरकारी नौकरी पाने के लिए जो रेस वो कभी नहीं खत्म होगा. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि अगर इतनी परेशानी है तो रिजाइन क्यों नहीं किया. एक व्यक्ति ने कहा कि कॉन्टेंट क्रिएशन बेहतर है, बैंक की नौकरी छोड़ दो.

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर ने NTA को क्यों कहा Anti-National? जानिए पूरा मामला

Previous article Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटों की लड़ाई ने तोड़ा तुलसी का दिल, मुन्नी का सच आया सामने
Next article कमीशन के पैसों से मौज करते थे इंजीनियर साहब! ईडी ने जब्त कर ली संपत्ति
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel