[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड में एलन रांची का जलवा, 17 स्टूडेंट्स RMO के लिए चयनित

इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड में एलन रांची का जलवा, 17 स्टूडेंट्स RMO के लिए चयनित

0
इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड में एलन रांची का जलवा, 17 स्टूडेंट्स RMO के लिए चयनित
Allen Ranchi स्टूडेंट्स (Image: Facebook)

Allen Ranchi: इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड के पहले चरण इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर इन मैथेमेटिक्स (IOQM) के नतीजों में एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट रांची के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रौशन किया है. एलन रांची सेंटर हेड हेमंत योगी ने बताया कि यहां के कुल 17 विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रीजनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड (RMO) स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई किया है.

Allen Ranchi के आर्यन राज का नाम

एलन रांची (Allen Ranchi) के छात्र आर्यन राज ने रांची रीजन में टॉप किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में खुशी की लहर है. संस्थान के मेंटर्स का कहना है कि आर्यन और अन्य विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन इस सफलता की असली कुंजी हैं. एलन रांची के छात्रों ने न केवल IOQM में बल्कि नेशनल मैथेमेटिक्स टैलेंट कॉन्टेस्ट (NMTC) स्टेज-1 में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहां 16 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है.

एलन रांची सेंटर हेड हेमंत योगी ने बताया कि पूरे भारत से कुल 6831 विद्यार्थी RMO के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जिनमें से 1198 छात्र एलन संस्थान के हैं. यह आंकड़ा साबित करता है कि एलन का शिक्षण स्तर और मार्गदर्शन देशभर में छात्रों को मजबूत नींव दे रहा है. उन्होंने कहा कि यह सफलता न सिर्फ संस्थान के छात्रों की मेहनत का परिणाम है बल्कि शिक्षकों के समर्पण और लगातार सपोर्ट का भी नतीजा है.

परीक्षा की अगली तैयारी शुरू

IOQM परीक्षा देशभर में 7 और 28 सितंबर को हुई थी. अब जो छात्र इसमें सफल हुए हैं, वे 16 नवंबर को होने वाली RMO परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद चुने गए छात्र INMO (इंडियन नेशनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड) और फिर इंटरनेशनल ओलिंपियाड (IMO) तक पहुंच सकते हैं.

एलन रांची के छात्रों की इस सफलता ने न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है.

यह भी पढ़ें: पतंजलि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 2 नवंबर को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

Previous article देवकुंड पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Next article Naagzilla Movie: इच्छाधारी नाग बन कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागजिला’ की शूटिंग, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel