[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education यूपी की इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स World Competition के लिए हुए सेलेक्ट, इंटरनेशनल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा

यूपी की इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स World Competition के लिए हुए सेलेक्ट, इंटरनेशनल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा

0
यूपी की इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स World Competition के लिए हुए सेलेक्ट, इंटरनेशनल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा
अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य (PC-X)

Allahabad University Students Selected For Competition: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. यूनिवर्सिटी के Law डिपार्टमेंट में बीएएलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य ने फेमस 18th Nelson Mandela World Human Rights Moot Court Competition 2026 के ‘इन-पर्सन एडवांस्ड’ वर्ल्ड राउंड्स के लिए क्वालीफाई किया है.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने दी बधाई

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी शेयर की और दोनों छात्रों को बधाई दी. एक X ट्वीट में यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और लगन का नतीजा है. आगे कहा कि यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की बेहतर शिक्षा व्यवस्था को भी दर्शाती है.

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा भारत का टैलेंट

वर्ल्ड राउंड्स में पहुंचने के बाद अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य को दुनिया भर के छात्रों के साथ मानवाधिकार कानून से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. इसी के साथ उनकी तर्क रखने की क्षमता बढ़ेगी. इस कंप्टीशन में सेलेक्शन होना दोनों ही छात्रों के लिए और यूनिवर्सिटी के लिए बड़ी उपलब्धि है.

अन्य छात्रों के लिए बने प्रेरणा

दोनों छात्रों की यह उपलब्धि Law की पढ़ाई कर रहे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है. मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों को कोर्ट के वर्किंग सिस्टम और लॉ सिस्टम को समझने का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है, जो उनके फ्यूचर के लिए मददगार साबित होता है.

क्या है Nelson Mandela World Human Rights Moot Court Competition?

नेल्सन मंडेला मूट कोर्ट प्रतियोगिता में दुनिया भर के छात्र जिनेवा में एक काल्पनिक मानवाधिकार मामले पर बहस करने के लिए इक्ट्ठा होते हैं. यह प्रतियोगिता हर साल एक बार आयोजित किया जाता है. मानवाधिकार कानून के फील्ड में यह फेमस कंप्टीशन है, जिसमें अलग-अलग देशों के लॉ स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं और कानूनी मामलों पर अपनी दलीलें पेश करते हैं.

यह भी पढ़ें- Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

Previous article राजस्व विभाग के मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी चेतावनी, बोले- काम में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
Next article पौआखाली नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति का निर्विरोध गठन, तीन महिला पार्षद चुनी गईं सदस्य, अहमद हुसैन लल्लू का दिखा दबदबा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel