[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education 125 में से 83 छात्र MBBS परीक्षा में हुए Fail, एम्स ने दी सफाई 

125 में से 83 छात्र MBBS परीक्षा में हुए Fail, एम्स ने दी सफाई 

0
125 में से 83 छात्र MBBS परीक्षा में हुए Fail, एम्स ने दी सफाई 
AIIMS Gorakhpur

AIIMS Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान (AIIMS) गोरखपुर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. संस्थान में आंतरिक मूल्यांकन को लेकर विवाद उठ रहा है, जिस पर संस्थान ने स्पष्ठीकरण दिया है. दरअसल, मीडिया में MBBS 2024 बैच के 125 में से 83 छात्र आंतरिक परीक्षा में फेल होने की खबर सामने आ रही है. AIIMS की कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने कहा कि छात्रों का मूल्यांकन एक सतत प्रक्रिया है जोकि शैक्षणिक वर्ष में होती रहती है. हालांकि अभी तक सभी विभागों में मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि आंतरिक मूल्यांकान का उद्देश्य पास और फेल तय करना नहीं. मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एम्स गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान है. 

AIIMS Gorakhpur: इंटर्नल टेस्ट में फेल हुए छात्र

एम्स की आंतरिक परीक्षा का रिजल्ट आया है. इसमें कई छात्रों की फेल होने की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, छात्र कम-से-कम दो विषय में फेल हुए हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेकेंड सेमेस्टर की फाइनल परीक्षा से पहले ये इंटर्नल टेस्ट लिया गया था. फिजियोलॉजी व बायोकेमेस्ट्री में सबसे ज्यादा छात्र फेल हुए हैं. 

AIIMS Gorakhpur: 125 में से 94 छात्र फिजियोलॉजी में फेल

एस में इन दिनों MBBS 2024 बैच के सेकेंड सेमेटर की आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं. इसमें फाइनल परीक्षा से पूर्व तैयारियों को परखा जाता है. एम्स गोरखपुर इंटरनल टेस्ट के परिणाम करीब एक हफ्ते पहले जारी किए गए हैं, जिसमें बैच के 125 छात्रों में से 94 फिजियोलॉजी में, 78 बायोकेमेट्री तथा 13 एनाटॉमी में फेल हो गए हैं. इनमें से 83 छात्र ऐसे हैं जो दो विषय में फेल हो गए हैं. 

AIIMS Gorakhpur: एमबीबीएस दाखिले के लिए जारी है काउंसलिंग प्रक्रिया

यह मामला ऐसे समय में आया है जब देशभर में काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. अलग-अलग राज्यों में काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. कई राज्यों ने स्टेट कोटा के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. इसी कड़ी में आज अरुणाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय मेडिकल काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. वहीं MCC ने 9 बीडीएस कॉलेज की संख्या कम कर दी है. 

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025 Merit List: यूपी के बाद इस राज्य ने जारी की नीट काउंसलिंग मेरिट लिस्ट, ऑल इंडिया Toppers के नाम भी शामिल

Previous article Weight Loss Tips: वजन कम करना है? इन बातों का रखें ख्याल 
Next article विवेकानंद वीआइपी स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel