[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education एम्स गोरखपुर के लिए खुशी का पल, 4 छात्रों को मिली नेशनल स्कॉलरशिप

एम्स गोरखपुर के लिए खुशी का पल, 4 छात्रों को मिली नेशनल स्कॉलरशिप

0
एम्स गोरखपुर के लिए खुशी का पल, 4 छात्रों को मिली नेशनल स्कॉलरशिप
AIIMS Gorakhpur

AIIMS Gorakhpur Students National Scholarship: एम्स गोरखपुर के चार MBBS छात्रों को इस वर्ष नेशनल स्कॉलर मिला है. चार छात्रों का चयन डीएचआर (स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग) की मानव संसाधन विकास योजना के तहत प्रतिष्ठित शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (एसटीएस) में हुआ है. ये छात्र बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के हैं. कॉलेज प्रशासन ने इस पर खुशी जताई है. 

AIIMS Gorakhpur Students National Scholarship: 4 छात्र जिन्हें मिली नेशनल स्कॉलरशिप 

  • दिशा शर्मा -द्वितीय वर्ष- फार्माकोलॉजी विभाग 
  • सक्षम रावत – द्वितीय वर्ष- फार्माकोलॉजी विभाग 
  • श्रुतिप्रज्ञा महापात्र -द्वितीय वर्ष- कम्युनिटी मेडिसिन 
  • अभिनव त्रिपाठी- प्रथम वर्ष -बायोकेमिस्ट्री विभाग

दिशा शर्मा करेंगी सेल्फ मेडिकेशन पर रिसर्च

एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) के मुताबिक, द्वितीय वर्ष की छात्रा दिशा शर्मा ने फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. तेजस पटेल के नेतृत्व में भारत में स्व-चिकित्सा (सेल्फ मेडिकेशन) की व्यापकता और धारणा का सिस्टमैटिक रिव्यू और मेटा-विश्लेषण करेंगाी. इसके जरिए यह बताया जाएगा कि बिना डॉक्टर की सलाह के अपनी बीमारी का इलाज करनेके लिए दवाओं का उपयोग किस तरह करना है.

वहीं द्वितीय बैच के सक्षम फार्माकोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मौसुमी पाणिग्राही के मार्गदर्शन में एसीएल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के जरिए मरीजों में नींद की गुणवत्ता और दर्द से राहत दिलाने को लेकर अध्ययन करेंगे. 

गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को लेकर रिसर्च

वहीं द्वितीय बैच की छात्रा श्रुतिप्रज्ञा महापात्र कम्युनिटी मेडिसिन के सह प्रो. रामशंकर रथ के मार्गदर्शन में मातृ-शिशु जोड़ी में एनीमिया की व्यापकता एवं उसका पोषण और संक्रमण से बचाव को लेकर शोध करेंगी. गर्भवती महिलाओं को एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है. 

वहीं इस स्कॉलरशिप के लिए प्रथम वर्ष के छात्र अभिनव त्रिपाठी ने बायोकेमिस्ट्री विभाग की सह प्रोफेसर डॉ. अमर प्रीत कौर के मार्गदर्शन में सोरायसिस में सर्केडियन रिदम जीन (BML 1 और PIR 1) पर अध्ययन करेंगे. 

यह भी पढ़ें- सजावट का है शौक तो 12वीं के बाद करें ये High Salary वाला कोर्स

Previous article बंद खदान में नहाने गया 18 साल का युवक डूबा, शव तलाशने के लिए उतरी एनडीआरएफ की टीम
Next article Ambani Tomato Chaat Chutney Recipe: पूरी दुनिया में वायरल है ये अंबानी टमाटर चाट चटनी,जानें रेसिपी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel