[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education AI : केरल के विधार्थियों को सिखाया जाएगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, के बारे में

AI : केरल के विधार्थियों को सिखाया जाएगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, के बारे में

0
AI : केरल के विधार्थियों को सिखाया जाएगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, के बारे में

Kerala: केरल में स्कूल के बच्चे भी अब सिख सकेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस., राज्य ने कक्षा 7 वीं के छात्रों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम के भीतर AI सीखने के मॉड्यूल शुरू करने की योजना का अनावरण किया गया है.

Kerala: विस्तार में देखें

Kerala: शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केरल ने अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एकीकृत करके एक पहल की शुरुआत की गई है. राज्य ने कक्षा 7वीं के छात्रों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की पाठ्यक्रम के भीतर AI सीखने के मॉड्यूल शुरू करने की योजना का अनावरण किया है.
केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना से केरल में 4 लाख से अधिक छात्रों पर असर पड़ेगा, जिन्हें अब आगामी शैक्षणिक वर्ष में AI के क्षेत्र में गहराई से जानने का अवसर मिलेगा.
KITE (केरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एजुकेशन) के सीईओ अनवर सदाथ ने कहा कि ‘कंप्यूटर विज़न’ अध्याय की एक गतिविधि में छात्रों को अपना स्वयं का AI प्रोग्राम बनाना शामिल होगा जो मानव चेहरे के भावों को पहचानने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा, “यह प्रोग्राम किसी व्यक्ति के चेहरे पर सात अलग-अलग भावनाओं को पहचानने में सक्षम होगा. यह भारत में पहली बार ऐसा होगा कि एक कक्षा के सभी छात्रों को समान रूप से AI सीखने का अवसर मिल रहा है.

पाठ्यक्रम की रूपरेखा बच्चों की आलोचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल और समस्या-समाधान क्षमताओं के विकास पर जोर देती है, जो उनके समग्र विकास के लिए अति आवश्यक हैं.

उन्होंने बताया कि ‘पिक्टोब्लॉक्स’ पैकेज, ‘स्क्रैच’ सॉफ्टवेयर के साथ पाठ्यपुस्तकों में पेश किया गया है ताकि छात्र प्रोग्रामिंग, एआई, रोबोटिक्स आदि का अभ्यास कर सकें.

सामान्य शिक्षा विभाग की प्रौद्योगिकी शाखा KITE, स्कूलों में तैनात लैपटॉप में इसके लिए सभी आवश्यक सॉफ्टवेयर की भी व्यवस्था उपलब्ध कराएगी.

उन्होंने कहा कि कक्षा 1 और 3 के लिए नई आईसीटी पाठ्यपुस्तकों में FOSS (फ्री और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर) आधारित शैक्षिक अनुप्रयोग शामिल हैं जैसे कि GCompris, eduActiv8, OmniTux, और TuxPaint जो ड्राइंग, रीडिंग, भाषा सीखने, संख्यात्मकता, संचालन और लय को कवर करते हैं.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि KITE ने 2 मई से 80,000 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए AI प्रशिक्षण शुरू किया है, और अब तक 20,120 शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है.

ALSO READ – ICMR NIN Recruitment 2024 शुरू, इन पदों के लिए करें आवेदनhttps://www.prabhatkhabar.com/career/icmr-nin-recruitment-2024-released-the-recruitment-for-various-posts-know-how-to-apply

Previous article Darbhanga News: ओपन कराटे में दरभंगा के निशांत चौधरी को मिला प्रथम स्थान
Next article वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केले की खेती का लक्ष्य
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel