[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education डिफेंस सेक्टर में कैसे क्रांति ला रही है AI, जानें करियर के नए ऑप्शन

डिफेंस सेक्टर में कैसे क्रांति ला रही है AI, जानें करियर के नए ऑप्शन

0
डिफेंस सेक्टर में कैसे क्रांति ला रही है AI, जानें करियर के नए ऑप्शन
सांकेतिक फोटो (Freepik)

AI in Defence Sector: रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है. यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी हमारी सेना की क्षमता, सुरक्षा और फैसले लेने की रफ्तार को कई गुना मजबूत बना रही है. आज के दौर में युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल चुका है. अब लड़ाई सिर्फ सीमाओं पर सैनिकों और हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ड्रोन वॉरफेयर, साइबर हमले और सैटेलाइट से होने वाली निगरानी जैसे नए खतरे जुड़ गए हैं.

ऐसे में भारतीय सेना को अधिक स्मार्ट और प्रभावी बनाने के लिए AI को अपनाना समय की मांग बन चुका है.आइए जानते हैं कि रक्षा क्षेत्र में AI किस तरह काम कर रहा है, इसकी जरूरत क्यों है और युवाओं के लिए इसमें करियर की क्या संभावनाएं हैं.

AI in Defence Sector: सीमाओं की सुरक्षा और स्मार्ट निगरानी

भारत की सीमाएं भौगोलिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण हैं, जहां हर समय सैनिकों की तैनाती आसान नहीं होती. एआई आधारित ड्रोन, रोबोट और आधुनिक कैमरे इस काम को बहुत आसान बना रहे हैं. ये सिस्टम रियल-टाइम में दुश्मन की हरकतों पर नजर रखते हैं. अगर सीमा पर कोई घुसपैठ होती है, तो AI सिस्टम तुरंत उसकी पहचान करके सुरक्षा बलों को अलर्ट भेज देता है. इससे किसी भी खतरे का समय रहते पता चल जाता है और हमारे जवानों की सुरक्षा भी मजबूत होती है.

साइबर हमलों से नेटवर्क का बचाव

आजकल दुश्मन देश सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. सैन्य नेटवर्क, खुफिया डेटा और जरूरी कम्युनिकेशन सिस्टम को हैकर्स से बचाना बेहद जरूरी है. एआई आधारित साइबर सिक्योरिटी सिस्टम्स लगातार मिलिट्री नेटवर्क की निगरानी करती हैं. यह टेक्नोलॉजी किसी भी तरह के वायरस, मालवेयर या हैकिंग के प्रयास को तुरंत जान लेती है और उसे ब्लॉक कर देती है.

भारतीय सेना का AI रोडमैप और प्रमुख संस्थाएं

भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक लंबी अवधि की रणनीति यानी ‘AI रोडमैप’ पर काम कर रही है. इसका लक्ष्य केवल हथियारों को मॉडर्न बनाना नहीं है, बल्कि लॉजिस्टिक्स (सामान, ईंधन और हथियारों का प्रबंधन), मिलिट्री ट्रेनिंग और सिस्टम को बेहतर करना भी है.

भारत को इस टेक्नोलॉजी (AI in Defence Sector) में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रमुख इंस्टीट्यूट मिलकर काम कर रही हैं:

  • DRDO और CAIR: डिफेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट और उसकी विशेष प्रयोगशाला (CAIR) मिलिट्री रोबोटिक्स और इंटेलिजेंट सिस्टम बना रहे हैं.
  • सेना के तीनों अंग (थल, नभ और जल सेना): ये अपनी जरूरतों के हिसाब से ड्रोन डिटेक्शन, एयर सर्विलांस और अंडरवाटर एआई सिस्टम को अपना रहे हैं.
  • BEL और HAL: ये संस्थाएं एआई आधारित रडार, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस एयरक्राफ्ट सिस्टम तैयार कर रही हैं.

AI in Defence Sector: डिफेंस सेक्टर में जॉब्स और करियर की संभावनाएं

रक्षा क्षेत्र में AI की एंट्री से युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन और नए अवसर पैदा हो रहे हैं. रक्षा संगठन अब ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग कर रहे हैं जो नई टेक्नोलॉजी में माहिर हों. इस क्षेत्र में आप नीचे बताएं गए इन पदों पर करियर बना सकते हैं:

  • AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट और इंटेलिजेंस एनालिस्ट
  • ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स स्पेशलिस्ट
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

इस क्षेत्र में करियर कैसे बनाएं?

अगर आप रक्षा क्षेत्र में एआई स्पेशलिस्ट (AI in Defence Sector) के तौर पर काम करना चाहते हैं, तो आपको कंप्यूटर साइंस, एआई या डेटा साइंस में डिग्री हासिल करनी होगी. इसके साथ ही Python प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए.

युवा DRDO, ISRO और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ऑफिशियल वेबसाइटों पर निकलने वाली भर्तियों पर नजर रख सकते हैं. इसके अलावा GATE, UPSC या अन्य तकनीकी परीक्षाओं के माध्यम से भी इन प्रतिष्ठित रक्षा संगठनों के रिसर्च प्रोजेक्ट्स और डायरेक्ट भर्ती में शामिल होने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: Harvard University से करना है डेटा साइंस का कोर्स? जानें कितना आएगा खर्च

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel