[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education AFCAT 2025 Application: एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1.77 लाख की सैलरी, 1 करोड़ का बीमा

AFCAT 2025 Application: एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1.77 लाख की सैलरी, 1 करोड़ का बीमा

0
AFCAT 2025 Application: एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1.77 लाख की सैलरी, 1 करोड़ का बीमा
AFCAT 2025 Application

AFCAT 2025 Application: अगर आप भी एयरफोर्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 2025 (Air Force Common Admission Test) के तहत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा. इस परीक्षा के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारी चुने जाएंगे.

AFCAT 2025 Application: ऐसे करें आवेदन

  • AFCAT 2025 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर Indian Airforce Recruitment AFCAT 02/2025/ NCC Special Entry के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Apply online पर जाना होगा.
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

AFCAT 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

एप्लीकेशन फीस

AFCAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 28 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 550 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

AFCAT Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (Maths और Physics 12वीं में अनिवार्य) होना चाहिए. टेक्निकल शाखा के लिए BE BTech जरूरी है. फ्लाइंग ब्रांच में उम्र 20 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए. 1 जुलाई 2026 को आयु की गणना की जाएगी.

सैलरी और बीमा

AFCAT के जरिए चयनित अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद करीब 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे, मिलिट्री सर्विस पे, डियरनेस अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल होंगे. वायुसेना में चयनित उम्मीदवारों को 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा. इसके अलावा एयरफोर्स की सुविधाएं जैसे कि कैंटीन, मेडिकल, सरकारी आवास आदि भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: आईएएस टॉपर की शादी BPSC टॉपर से, दोनों की डिग्रियां जानकर हो जाएंगे हैरान

Previous article बिजली के खंभे में दौड़ रही करेंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचने के पहले तोड़ा दम
Next article हम पार्टी के कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel