[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज

0
बिना JEE Main यहां मिलता है एडमिशन, 1 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज
VIT Chennai Admission: कॉलेज का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

VIT Chennai Admission: चेन्नई में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) आज के समय में उन यूनिवर्सिटीज में गिना जाता है, जहां पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती है. उसे इंडस्ट्री और रिसर्च से भी जोड़ा जाता है. यह कैंपस 2010 में शुरू हुआ और कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना चुका है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 21वां रैंक मिल है.VIT Chennai खासतौर पर टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के मॉडर्न कोर्स के लिए जाना जाता है. यहां स्मार्ट क्लासरूम, मॉडर्न लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और प्रैक्टिकल बेस्ड लर्निंग पर जोर दिया जाता है.

यूनिवर्सिटी का मेन मोटिवस्टूडेंट्स को सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें सेल्फ डिपेंडेट बनाना है. इस कॉलेज के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप, स्टार्टअप और प्लेसमेंट के अच्छे अवसर मिलते हैं. इसी वजह से देशभर के स्टूडेंट्स VIT चेन्नई को अपने करियर की मजबूत शुरुआत के रूप में देखते हैं. आइए जानते हैं कि वीआईटी चेन्नई (VIT Chennai) में एडमिशन प्रोसेस क्या है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या अवसर हैं. 

VIT Chennai Admission: एडमिशन प्रोसेस 

VIT चेन्नई में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर दिया जाता है. विभिन्न कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस अलग-अलग होती है. BTech कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को VITEEE (VIT इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन) देना होता है. MTech में एडमिशन VITMEE (VIT मास्टर्स एंट्रेंस एग्जाम) या कभी- कभी GATE स्कोर के आधार पर होता है. CAT, XAT, MAT या CMAT जसे नेशनल लेवल एग्जाम के स्कोर पर MBA में एडमिशन मिलता है. 

फीस स्ट्रक्चर 

VIT चेन्नई के बीटेक में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच की ट्यूशन फीस लगभग 198000 रुपये (प्रतिवर्ष) है. बीबीए कोर्स की फीस लगभग 155000 रुपये प्रतिवर्ष है. MTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच की फीस लगभग 190000 रुपये है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट chennai.vit.ac.in चेक कर सकते हैं. 

VIT Chennai BTech Structure 2026 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

वीआईटी चेन्नई में प्लेसमेंट को स्टूडेंट्स के करियर का सबसे इम्पॉर्टेंट हिस्सा माना जाता है. 2024-25 में कुल 4569 जॉब ऑफर हुए हैं.  यहां ऑन-कैंपस 940 कंपनियां स्टूडेंट्स को जॉब के अवसर देने आए हैं. Microsoft, Amazon, Deloitte, TCS और PWC जैसे टॉप कंपनीज VIT चेन्नई में प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ का देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में कैसे लें एडमिशन, देखें कोर्स से प्लेसमेंट तक की डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel