[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions UP पॉलिटेक्निक काउंंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

UP पॉलिटेक्निक काउंंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

0
UP पॉलिटेक्निक काउंंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Polytechnic Counselling 2026: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पास की है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की शुरुआत 25 जून 2026 से होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुनने का मौका मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट होगा और चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस जमा करानी होगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जिला हेल्प सेंटर पर कराया जाएगा.

UP Polytechnic Counselling 2026: देखें शेड्यूल

गतिविधितिथि
प्रथम चरण चॉइस फिलिंग25 जून से 30 जून 2026
सीट अलॉटमेंट01 जुलाई 2026
फ्रीज/फ्लोट विकल्प और फीस जमा02 से 05 जुलाई 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन02 से 06 जुलाई 2026
सीट विड्रॉल06 जुलाई 2026

ऐसे चेक करें शेड्यूल

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Counselling Schedule 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल खुल जाएगा.
  • सभी महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान से पढ़ें.
  • भविष्य के लिए शेड्यूल का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर चॉइस फिलिंग जरूर पूरी करें. सीट मिलने के बाद सिक्योरिटी फीस और काउंसलिंग फीस जमा करना अनिवार्य होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर जिला हेल्प सेंटर पहुंचें. किसी भी चरण की तारीख छूटने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार में SDM बनेंगी यूपी की लड़कियां, प्रतापगढ़ की श्रद्धा को BPSC में रैंक 1, उपासना और नेहा राय भी लिस्ट में

Previous article कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली और मिलावटी घी? घर पर 2 मिनट में ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Next article सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर लैंडिंग में उड़ी धूल, सुरक्षा में चूक, अब बक्सर के बड़े अधिकारी सस्पेंड
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel