[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, 28 जुलाई तक मिलेगा मौका

UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, 28 जुलाई तक मिलेगा मौका

0
UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, 28 जुलाई तक मिलेगा मौका
UP Neet PG Counselling 2025

UP NEET Counselling 2025: उत्तर प्रदेश में MBBS और BDS कोर्सों में दाखिले के लिए NEET काउंसलिंग 2025 का पहला राउंड आज, 18 जुलाई 2025 से शुरू हो गया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे के बाद dgme.up.gov.in और upneet.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. यह प्रक्रिया राज्य कोटे की 85% सीटों पर एडमिशन के लिए की जा रही है.

28 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड और फीस भुगतान की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2025 तय की गई है. फिलहाल सीट आवंटन की तिथि और कॉलेज रिपोर्टिंग की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

पंजीकरण शुल्क और दस्तावेज

प्रत्येक उम्मीदवार को 2,000 रुपए का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है. बिना शुल्क के रजिस्ट्रेशन अधूरा माना जाएगा. साथ ही अभ्यर्थियों को हाई स्कूल, इंटरमीडिएट मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र और यदि लागू हो तो आरक्षण प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे, जिनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा.

सिक्योरिटी फीस अनिवार्य

सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज के लिए 30,000 रुपए, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए 2,00,000 रुपए और प्राइवेट डेंटल कॉलेज के लिए 1,00,000 रुपए सिक्योरिटी फीस तय की गई है. यदि कोई छात्र सरकारी और निजी दोनों तरह की सीटों के लिए आवेदन करता है, तो उसे अधिकतम 2,00,000 रुपए सिक्योरिटी फीस का भुगतान करना होगा.

कौन हैं पात्र?

NEET 2025 में सफल हुए वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, वे इस राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. सीट आवंटन मेरिट रैंक, कॉलेज प्रेफरेंस और आरक्षण मानदंडों के आधार पर किया जाएगा.

Also Read: Success Story: केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेंगे IIT मद्रास में, हासिल की 649वीं ऑल इंडिया रैंक

Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Previous article Baby Names: हर पैरेंट को पसंद आते हैं बेटे के ये क्यूट निकनेम्स, देखें लिस्ट और जानें अर्थ
Next article Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel