[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions यूपी में बीएड एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

यूपी में बीएड एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

0
यूपी में बीएड एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट
UP BEd Admission 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP BEd Admission 2026: यूपी में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की तरफ से UP BEd Admission 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी. जो छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है.

दो साल के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 मार्च 2026 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

UP BEd Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
  • UP BEd Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नई रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल्स बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

UP BEd Admission 2026 Notification Check Here

UP BEd Admission 2026 के लिए योग्यता क्या है?

यूपी बीएड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. अलग अलग कैटेगरी के लिए मार्क के नियम भी अलग अलग ही है. इसमें इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के पास 55% मार्क्स होने जरूरी है.

UP BEd University List: इन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन

क्रम संख्यायूनिवर्सिटी का नामस्थान
1लखनऊ विश्वविद्यालय (LU)लखनऊ
2महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालयबरेली
3डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRAU)आगरा
4डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU)फैजाबाद
5चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU)मेरठ
6बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (आयोजक विश्वविद्यालय)झांसी
7महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP)वाराणसी
8सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयवाराणसी
9वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU)जौनपुर
10दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (DDU)गोरखपुर
11छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU)कानपुर
12इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (राजू भैया विश्वविद्यालय)प्रयागराज
13जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JCU)बलिया
14सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालयकपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
15ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालयलखनऊ
16गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU)नोएडा
17महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालयआजमगढ़
18मां शाकुंभरी विश्वविद्यालयसहारनपुर
19राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालयअलीगढ़

UP BEd Entrance Date: कब होगी प्रवेश परीक्षा?

यूपी बीएड में एडमिशन (UP BEd Admission 2026) के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है. परीक्षा के बाद इसका रिजल्ट 25 मई से 30 मई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है. रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

Previous article T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर Pat Cummins का छलका दर्द, बताई बड़ी वजह
Next article Kesar Thandai Recipe: बाजार जैसी नहीं, इससे भी बेहतर, एक बार ट्राई करें ये केसर ठंडाई
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel