[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions UP BEd एडमिशन के लिए करें आवेदन, देखें एंट्रेंस एग्जाम डेट

UP BEd एडमिशन के लिए करें आवेदन, देखें एंट्रेंस एग्जाम डेट

0
UP BEd एडमिशन के लिए करें आवेदन, देखें एंट्रेंस एग्जाम डेट
कॉलेज स्टडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UP BEd Admission 2026: उत्तर प्रदेश में बीएड करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. UP BEd Admission के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलता है. इस बार परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की ओर से किया जा रहा है. अगर आप भी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.

UP BEd Admission 2026: एग्जाम शेड्यूल

UP BEd JEE 2026 से जुड़ी सभी अहम तारीखें जारी कर दी गई हैं. आवेदन की शुरुआत 10 फरवरी 2026 से हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 रखी गई है. एंट्रेंस एग्जाम 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. रिजल्ट 25 से 30 मई 2026 के बीच आने की संभावना है. इसके बाद जून 2026 से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर UP BEd JEE 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक डिटेल भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UP BEd Admission 2026 Notification Check Here

फॉर्म भरने से पहले फीस के बारे में जान लेना भी जरूरी है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 700 रुपये रखा गया है. फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर ई चालान के जरिए बैंक में जाकर भी जमा कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

UP BEd 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार की ये यूनिवर्सिटी बनी एजुकेशनल हब, जानें एडमिशन डिटेल

Previous article राष्ट्रव्यापी हड़ताल मजदूरों के भविष्य को तय करेगा : माले
Next article घर में कदम रखते ही क्यों बढ़ जाता है चिड़चिड़ापन? वास्तु शास्त्र में छुपा है इसका जवाब!
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel