[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions UP BEd एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

UP BEd एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

0
UP BEd एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UP BEd Admission 2026 Counselling: उत्तर प्रदेश बीएड में एडमिशन काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होंगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करें.

UP BEd 2026 की काउंसलिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होगा. सीट मिलने के बाद निर्धारित समय में फीस जमा करनी होगी और संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. समय सीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट रद्द भी हो सकती है.

ऐसे चेक करें UP BEd Counselling Schedule

  • सबसे पहले UP BEd की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर Counselling Schedule 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब PDF या नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसमें सभी महत्वपूर्ण तारीखें और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी देखें.
  • भविष्य के लिए शेड्यूल डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

UP BEd Counselling Schedule Check Here

UP BEd Counselling Schedule

चरणप्रक्रियातारीख
राउंड 1 (मुख्य काउंसलिंग)रजिस्ट्रेशन1 से 4 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग5 से 17 जुलाई 2026
चॉइस फिलिंग समाप्त17 जुलाई 2026
सीट अलॉटमेंट18 जुलाई 2026
सीट कन्फर्मेशन फीस जमा, अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड19 से 22 जुलाई 2026
राउंड 2 (पूल काउंसलिंग)रजिस्ट्रेशन25 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग25 जुलाई से 1 अगस्त 2026
चॉइस फिलिंग समाप्त1 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट2 अगस्त 2026
फीस जमा व अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड3 से 6 अगस्त 2026
सीट रिलीज व सीट मैट्रिक्स अपडेट7 अगस्त 2026
राउंड 3 (डायरेक्ट एडमिशन)रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग9 से 11 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट12 अगस्त 2026
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड13 अगस्त 2026
सीट मर्ज व सीट मैट्रिक्स अपडेट14 अगस्त 2026
डायरेक्ट एडमिशन की तैयारी15 अगस्त 2026
कॉलेजों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन16 से 31 अगस्त 2026

UP BEd Admission 2026: इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन

यूनिवर्सिटी का नामशहर
लखनऊ विश्वविद्यालयलखनऊ
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालयबरेली
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयआगरा
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालयअयोध्या (फैजाबाद)
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालयमेरठ
बुंदेलखंड विश्वविद्यालयझांसी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठवाराणसी
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयवाराणसी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालयजौनपुर
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालयगोरखपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालयकानपुर
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालयप्रयागराज
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयबलिया
सिद्धार्थ विश्वविद्यालयसिद्धार्थनगर
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालयलखनऊ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालयनोएडा
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालयआजमगढ़
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालयसहारनपुर
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालयअलीगढ़

परीक्षा का पूरा टाइमलाइन

UP BEd 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 थी, जबकि लेट फीस के साथ 5 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया. आवेदन फॉर्म में सुधार 6 से 10 मई 2026 तक किया गया. प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित हुई. एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए गए और परीक्षा का परिणाम 16 जून 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद 1 जुलाई 2026 से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

यह भी पढ़ें: UP Polytechnic अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Previous article 2 July Weather Alert: घर से निकलने से पहले देख लें, आपके जिले में कल कैसा रहेगा मौसम?
Next article सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel