[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 IITs, देखें एडमिशन प्रोसेस

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 IITs, देखें एडमिशन प्रोसेस

0
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 IITs, देखें एडमिशन प्रोसेस
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

Top Mechanical Engineering College: मैकेनिकल इंजीनियरिंग भारत की सबसे पुरानी और पॉपुलर इंजीनियरिंग ब्रांच में से एक है. इसमें मशीनों की डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, थर्मोडायनामिक्स, रोबोटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषय शामिल होते हैं. अगर आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो सही कॉलेज का सिलेक्शन करना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि भारत के टॉप मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Mechanical Engineering College) कौन-कौन से हैं. 

Top Mechanical Engineering College:

IIT बॉम्बे 

आईआईटी बॉम्बे (Top Mechanical Engineering College) देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हाई लेवल की होती है और स्टूडेंट्स को बेहतरीन प्लेसमेंट मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में IIT बॉम्बे को 3वां रैंक मिला है. 2025-26 में यहां मैकेनिकल ब्रांच के 274 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर हुए हैं. 

IIT दिल्ली 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. यहां की फैकल्टी और लैब सुविधाएं छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करती है. इंजीनियरिंग के कैटेगरी में इस इंस्टीट्यूट NIRF रैंकिंग 2025 में 2वां रैंक प्राप्त हुआ है.  

IIT मद्रास 

आईआईटी मद्रास लगातार NIRF रैंकिंग में टॉप पर रहता है. Mechanical Engineering में इसका कोर्स काफी एडवांस और प्रैक्टिकल बेस्ड है. इस इंस्टीट्यूट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में टॉप कंपनी जैसे ITC Limited, Tata Steel, Hindustan Unilever, Wipro Consumer Care and Lighting और P&G स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

IIT कानपुर 

IIT कानपुर अपने मजबूत टेक्निकल बेस और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है. यहां से पासआउट स्टूडेंट्स की डिमांड काफी ज्यादा रहती है. Google, Microsoft और Amazon जैसी कंपनी प्लेसमेंट रिक्रूट्मेंट के लिए आती है. NIRF रैंकिंग में इस इंस्टीट्यूट को 4वां रैंक मिला है. 

IIT खड़गपुर 

यह भारत का पहला आईआईटी है. इस कॉलेज में  मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच की पढ़ाई काफी अच्छी होती है. इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स का औसत पैकेज लगभग 24 लाख प्रतिवर्ष देखा गया है. इनोवेशन बेस्ड एजुकेशन सिस्टम के कारण यह इंस्टीट्यूट न केवल देश बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान रखता है.

एडमिशन प्रोसेस 

इन टॉप कॉलेजों (Top Mechanical Engineering College) में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को मुख्य रूप से JEE Main और JEE Advanced जैसे एंट्रेंस एग्जाम को पास करना पड़ता है. जेईई मेन के स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. 

करियर के अवसर 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और सरकारी नौकरी (PSU, SSC, रेलवे) जैसे सेक्टर में करियर बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Google Microsoft में मौका, जानें IIT ISM धनबाद का एडमिशन प्रोसेस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel